{"_id":"6043e5478ebc3eda746bf1bf","slug":"the-girl-of-another-sect-was-seduced-by-the-seduction-of-the-girl-left-under-pressure-kithor-news-mrt528707518","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बहला फुसलाकर ले गया दूसरे संप्रदाय का युवक, दबाव बना तो छोड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को बहला फुसलाकर ले गया दूसरे संप्रदाय का युवक, दबाव बना तो छोड़ गया
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को दूसरे संप्रदाय का एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण हिंदू संगठन सहित परिजन पुलिस के पास पहुंचे। दबाव बनने पर घटना के करीब 12 घंटे बाद ही युवती को बरामद कर लिया गया। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में युवती के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव में से शुक्रवार सुबह एक युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि गांव का ही दूसरे संप्रदाय का युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। शाम को हिंदू संगठन के पदाधिकारी और युवती के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बरामदगी के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कई स्थानों पर दबिश दी। दबाव पड़ने पर आरोपी युवक युवती को गांव के बाहर छोड़ गया। देर रात पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने मामले में तहरीर मिलने से इनकार किया है।
सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि जिस गांव की यह घटना है वह अति संवेदनशील गांव है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।