फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl kidnapped from Sardhana was found in Roorkee on the third day; the accused, Paras Som, was also arrested.

Meerut News: सरधना से अगवा युवती तीसरे दिन रुड़की में मिली, आरोपी पारस सोम भी गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The girl kidnapped from Sardhana was found in Roorkee on the third day; the accused, Paras Som, was also arrested.
कपसाड गांव में स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे एडीजी भानु भास्कर
सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव से बृहस्पतिवार की सुबह अगवा की गई अनुसूचित जाति की युवती को पुलिस ने शनिवार की शाम करीब छह बजे उत्तराखंड के रुड़की में खोज लिया। मुख्य आरोपी पारस सोम को भी उसके साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों रुड़की स्टेशन से हरिद्वार भागने की तैयारी में थे। रात 10:30 बजे दोनों को मेरठ लाया गया।
विज्ञापन


सरधना के कपसाड़ में बृहस्पतिवार सुबह युवती अपनी मां सुनीता के साथ खेत पर गन्ने की छिलाई करने जा रही थी। आरोप है कि गांव के रहने वाले पारस सोम, सुनील व दो अज्ञात युवकों ने उसका अपहरण कर लिया, विरोध करने पर उसकी मां सुनीता की फरसे से हत्या कर दी। इसकी प्राथमिकी सरधना थाने में दर्ज की गई। युवती की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसी दिन से सरधना सियासी अखाड़ा बना हुआ हैं। शनिवार शाम 6:15 बजे मेरठ सर्विलांस टीम के इनपुट पर एसपी देहात हरिद्वार की टीम ने पारस सोम को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया और युवती को तलाश कर लिया। इसकी जानकारी लगने पर मेरठ और सहारनपुर पुलिस भी हरिद्वार पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि घटना को अंजाम देने के बाद पारस सोम अपने एक रिश्तेदार के घर नागल सहारनपुर में युवती के साथ पहुंचा था। जहां पर दो दिन पारस ने फरारी काटी। अब वह हरिद्वार जाने के लिए रूड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे तभी उनको पुलिस ने दबोच लिया। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि युवती को कोर्ट में समक्ष पेश करेंगे। युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई पुलिस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

जिले की सीमाएं सील नेताओं को बाॅर्डर पर रोका

तीन दिन से मामले में विपक्षी दल सरकार को घेरने में लगे रहे। शनिवार सुबह पुलिस ने सभी सीमाओं को सील कर दिया। काशी टोल प्लाजा पर सुबह सपा सांसद रामजी लाल सुमन और विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। इसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए।

शाम को आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद गाजियाबाद से निकलकर बाइक से काशी टोल पर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। उनके साथ भी धक्कामुक्की हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया।


पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, सांसद तनुज पूनिया को काशी टोल प्लाजा पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed