फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The gift of Vande Mataram train going to Meerut residents

Meerut News: मेरठवासियों को मिलने जा रहा वंदेमातरम ट्रेन का तोहफा

Thu, 18 May 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
The gift of Vande Mataram train going to Meerut residents
मेरठ। रेलवे की तरफ से मेरठवासियों को भी वंदेमातरम ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो चालू माह के अंत तक यह ट्रेन नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर देहरादून रवाना की जाएगी। रेलवे के उच्चाधिकारी समयसारिणी बनाने में जुटे हैं, ताकि जनशताब्दी की समयसारिणी प्रभावित नहीं हो।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली से देहरादून तक वंदेमातरम ट्रेन चलाने का विगत दिनों फैसला लिया था, जिसे अब मूर्त रूप देने में अधिकारी जुट गए हैं। सूत्रों का कहना है कि मई के अंतिम सप्ताह में इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सकता है। इसके बाबत स्थानीय रेलवे अधिकारियों को अवगत करा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि वंदेमातरम ट्रेन की समयसारिणी बनाने का काम किया जा रहा है, ताकि इसका असर दिल्ली से देहरादून जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस पर नहीं पड़े। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में समयसारिणी बनाकर स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड भेज दी जाएगी। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि दिल्ली-देहरादून के बीच वंदेमातरम एक्सप्रेस ट्रेन जल्द चलाई जाएगी। जब तक समयसारिणी नहीं मिलेगी तब तक नहीं बताया जा सकता है कि कब से संचालन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed