फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Ganga Expressway will pave the way for Meerut's development.

Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे से खुलेगा मेरठ के विकास का मार्ग

Mon, 20 Apr 2026 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The Ganga Expressway will pave the way for Meerut's development.
मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होते ही मेरठ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में विकास का मार्ग खुलेगा। जहां एक्सप्रेसवे से जनता का सफर आसान हो जाएगा, वहीं औद्योगिक गलियारे में लगने वाले उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। यूपी के युवाओं को नौकरी तलाशने के लिए अन्य प्रदेशों में नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर लोगों को अपने छोटे-बड़े उद्योग लगाने का भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली से प्रयागराज तक मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत इन सभी जिलों के 518 गांवों को जोड़ता है। इन गांवों के किसानों की जमीन पर गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हुआ है। आने वाले समय में गंगा एक्सप्रेसवे को अमरोहा- बिजनौर के रास्ते हरिद्वार उत्तराखंड से भी जोड़ने की योजना है। इसका फायदा हरिद्वार में कुंभ और प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भी मिलेगा।
विज्ञापन


चार बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे
- गंगा एक्सप्रेसवे को उप्र के चार बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ-हापुड रोड़ से होकर लोहियानगर से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। इससे दिल्ली से प्रयागराज की दूरी कम हो जाएगी। सफर आसान होगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव और हरदोई के पास एक इंटरचेंज के जरिए इसे जोड़ा जाएगा। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे 92 किमी लंबा है। उससे भी ये दोनों बड़े एक्सप्रेसवे जोड़े जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर एयरपोर्ट लिंक के माध्यम से इसे जोड़ा जाएगा। आने वाले समय में इसी गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड यानी हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा। जिसके बाद सीधे सीधे लोग प्रयागराज में महाकुंभ और हरिद्वार में लगने वाले कुंभ में भी आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed