फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the frideem fighter bijendra agrwal died due to illness, the policemens gave salami

लोकतंत्र सेनानी बिजेंद्र अग्रवाल का बीमारी के चलते निधन, पुलिस के जवानों ने दी सलामी

Mon, 27 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
the frideem fighter bijendra agrwal died due to illness, the policemens gave salami
लोकतंत्र सेनानी के निधन पर सलामी देते पुलिस के जवान। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़(मेरठ)। परीक्षितगढ़ निवासी लोकतंत्र सेनानी का शनिवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया। रविवार को उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन

नगर के सुभाष चौक निवासी लोकतंत्र सेनानी 85 वर्षीय बिजेंद्र अग्रवाल सन् 1975 में लगे आपातकाल में मेरठ जेल गए थे। 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्ज दिया था। पुत्र दीपक अग्रवाल ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। जिसके चलते शनिवार रात उनका निधन हो गया। लोकतंत्र सेनानी के निधन पर नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उपजिलाधिकारी मवाना कमलेश गोयल, तहसीलदार अजय उपाध्याय, थाना प्रभारी मिथुन दीक्षित सहित पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। नगर के श्मशान घाट पर पुत्र दीपक अग्रवाल ने उनका अंतिम संस्कार किया। वहीं, लोकतंत्र सेनानी रामानंद सराफ, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, पूर्व प्रधानाचार्य पदमसैन मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर गर्ग, पूर्व चेयरमैन सुनील प्रकाश, मनोज अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, कमल सिंघल, संजीव गुप्ता, गौरव गर्ग, गुल्लू प्रधान, विक्की सरदार, इंतजार चौधरी ने उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।

लोकतंत्र सेनानी बिजेंद्र अग्रवाल का फाइल फोटो।

लोकतंत्र सेनानी बिजेंद्र अग्रवाल का फाइल फोटो।- फोटो : PARIKESHGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed