फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fort of many veterans did not collapse, the house reached again

Meerut Nikay Chunav: कई दिग्गजों का नहीं ढहा किला, फिर से पहुंचे सदन

Tue, 16 May 2023 07:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2023 07:29 AM IST
सार

मेरठ निकाय चुनावों के दौरान इस बार बड़ा उलटफेर सामने आया। राजीव गुप्ता काले और सुनीता प्रजापति लगातार तीसरी बार जीते। किसी ने हैट्रिक लगाई तो कोई पत्नी के जरिए सदन पहुंचा है।

विज्ञापन
The fort of many veterans did not collapse, the house reached again
हरिकांत अहलुवालिया व समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ निकाय चुनाव के नतीजों में बड़ा-उलटफेर इस बार सामने आया है। निगम की राजनीति के कई सूरमा ऐसे रहे, जिन्हें जनता ने नकार दिया तो दूसरे ओर ऐसे भी कई दिग्गज हैं जिनका वजूद कायम रहा। सपा के शाहिद अब्बासी स्वयं व पत्नी के जरिए निगम का इस बार छठी बार अनुभव करेंगे। दूसरी ओर कुछ सियासी सूरमाओं ने हैट्रिक लगा दी। कुछ हैट्रिक लगाने के बाद अब अपनी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य को भी जिताने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से शाहिद अब्बासी ने पांचवीं बार बाजी मारी है। तीन बार वह स्वयं और दूसरी बार पत्नी नाजरीन को वार्ड 89 से जिताने में कामयाब रहे। वार्ड 90 से नवाब तीन बार लगातार सभासद रहे, पिछली बार वह हारे और इस बार पत्नी शकीला को सदन पहुंचाया।
विज्ञापन


वार्ड-53 से निर्दलीय के रूप में उतरीं शांता पुंडीर जीतीं, उनके पति संजीव पुंडीर दो बार पार्षद रह चुके हैं। शास्त्रीनगर से ही भाजपा के वीरेंद्र शर्मा बिल्लू 2012 में पार्षद बने, 2017 में उनकी पत्नी और इस बार वह फिर से पार्षद बने हैं। ऐसे ही दो बार सभासद रहे नूर आलम की पत्नी इस बार जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के जरिए फिर से निगम में एंट्री
कांग्रेस से शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े पूर्व पार्षद रंजन शर्मा अपनी पत्नी सारिका शर्मा को जिताने में कामयाब रहे। सराय बहलीम वार्ड 66 से पार्षद रहे सलीम मलिक ने पत्नी सलमा मलिक को विजेता बनाया। खत्ता रोड क्षेत्र शाहिद पहलवान दो बार पार्षद रहे और इस बार पत्नी को जीत दिलाई। कुछ पार्षद अपनी पत्नी के जरिए दूसरी बार सदन का अनुभव करेंगे।


हैट्रिक भी लगाई, किसी ने पत्नी को भेजा सदन
वार्ड-39 ब्रह्मपुरी से भाजपा के राजीव गुप्ता काले, वार्ड 64 उत्तरी पटेल नगर से सुनीता प्रजापति ने हैट्रिक लगाई और तीसरी बार सदन पहुंचे हैं। पहली बार सुनीता कांग्रेस से पार्षद बनी थीं बाद में भाजपा में शामिल हो गईं थीं। वार्ड-50 नंगला बट्टू से संजय सिंह, गुरुनानक नगर से पूनम गुप्ता, शास्त्रीनगर से अनुज वशिष्ठ, लाला का बाजार क्षेत्र से पंकज गोयल, मोदीपुरम से विक्रांत ढाका, वार्ड-18 से रविंद्र, सपा से वार्ड 27 से प्रदीप वर्मा, वार्ड 73 से इकराम सैफी, वार्ड-55 से असगरी, बुढ़ानागेट से संदीप गोयल रेवड़ी निर्वाचित होकर दूसरी बार निगम के सदन में पहुंचे। कंकरखेड़ा से पार्षद रहे राजेश खन्ना इस बार अपनी बीवी बबीता खन्ना, फूलबाग कॉलोनी से पार्षद रहे नीरज सिंह महिला सीट होने पर पत्नी रेखा सिंह और सपा से पूर्व पार्षद फईम एडवोकेट अपनी पुत्रवधु निशा परवीन को जिताने में कामयाब रहे।

ये रहे टॉप फाइव :: निकाय चुनाव
ये जीते सबसे ज्यादा मतों से
वार्ड-50 नंगलाबट्टू : 4776 मत से

संजय सिंह (भाजपा) 5310
युवराज (रालोद) 534

वार्ड-42 जैननगर : 4670 मत से

रोहित जैन (भाजपा) 5563
प्रदीप जैन (कांग्रेस) 866

वार्ड-66 सराय बहलीम : 3007 मत से

सलमा मलिक (सपा) 4715
हुसनबानो (बसपा) 1708

वार्ड-41 नंगलाताशी : 2544 मत से

सीमा (भाजपा) 4770
प्रमिला (बसपा) 2226

वार्ड-39 ब्रह्मपुरी पश्चिम : 2334 से

राजीव गुप्ता काले (भाजपा) 3338
कुलविंदर (आप) 1004


ये जीते कांटे की टक्कर से

वार्ड-65 खैरनगर : 11 मत से
इलमास (एआईएमआईएम) 1013

शमा परवीन (बसपा) 1002

वार्ड-6 मोहकमपुर : 22 मत से
प्रशांत कसाना (बसपा) 1706

नरेश (भाजपा) 1684

वार्ड-11 शिवपुरम : 36 मत से
नरेश कश्यप भाजपा 1600

राजकुमार बसपा 1564

वार्ड-7 पीलना सोफीपुर : 77 मत से
नरेश सैनी (बसपा) 3345

अजीत सिंह (भाजपा) 3268

वार्ड-70 इस्माइल नगर : 110 मत से
इकराम (कांग्रेस) 1239

मारूफ (निर्दलीय) 1129
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed