Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The forest department has set up a cage to capture the leopard.

Meerut News: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जंगल में लगाया पिंजरा

Tue, 03 Feb 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
The forest department has set up a cage to capture the leopard.
parikshitgara
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। तीन दिन पूर्व गांव जिठौला में किसान सुनील धामा के पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने घर में घुसकर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद से गांव में तेंदुए का शोर मच रहा है। वन विभाग टीम तेंदुए की तलाश में आसपास के जंगलों में कांबिंग कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिली। तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत में लगे पिंजरे में कुत्ते को बांध रखा है। वनकर्मियों ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है।

वन विभाग को कांबिंग के दौरान तेंदुए के होने के कहीं भी पद चिह्न नहीं मिले हैं। वन कर्मी दिन में पिंजरे से कुत्ते को आजाद कर देते हैं और रात्रि में दोबारा पिंजरे में बंद कर देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिठौला निवासी किसान सुनील धामा के खेत पर तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया है जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। तेंदुआ पकड़ में नहीं आने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

वन क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार सजवाण ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए किसान के खेत में पिंजरा लगा रखा है। तेंदुए की तलाश में वन कर्मी गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पद चिह्न नहीं मिले हैं। उन्होंने अपील की कि ग्रामीण देर शाम के बाद घरों से बाहर नहीं निकलें और अपने पशुओं व बच्चों के साथ सावधानी बरतें। अगर किसी को भी तेंदुआ दिखाई देता है तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। तेंदुए को पकड़ने के लिए दूसरा स्थान चिह्नित कर पिंजरा लगाया जाएगा।



अगवानपुर में तेंदुए का वीडियो भी हो चुका वायरल

अगवानपुर में पीआरपी पुलिस अगवानपुर संपर्क मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाग से निकलकर तेंदुआ पुलिस जीप के सामने आ गया था। पुलिसकर्मियों द्वारा वीड़ियो बनाकर वन विभाग को सौंप दिया था। दो सप्ताह से अगवानपुर क्षेत्र के गांवों में तेंदुए होने का शोर मच रहा है लेकिन वन विभाग तेंदुए होने की बात से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed