फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Forest Department conveyed the message of environmental conservation through magic.

Meerut News: जादू के जरिए वन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 05 Jul 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department conveyed the message of environmental conservation through magic.
चेतावाला गांव में ग्रामीणों का पौधे देते वन विभाग की टीम स्रोत विभाग
हस्तिनापुर। वन महोत्सव के तहत वन विभाग ने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान जादू के रोचक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों और पर्यटकों को पेड़ों के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया।
विज्ञापन

जंबूद्वीप पहुंचे पर्यटकों के साथ-साथ चेतावाला और लतीफपुर गांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जादूगर वी सम्राट ने जादू के विभिन्न करतबों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरियाली बढ़ाने का महत्व सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पौधों को जीवित रखने का संकल्प लेने की अपील की गई। उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। इस अवसर पर वन दरोगा अंकित यादव, वन रक्षक अतुल स्वामी व नितिन कुमार सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed