फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The forensic team took blood samples and made a map of the bedroom and bathroom

Meerut News: फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए, बेडरुम और बाथरुम का नक्शा बनाया

Wed, 26 Mar 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The forensic team took blood samples and made a map of the bedroom and bathroom
विज्ञापन

सौरभ के किराए के घर पर ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम, जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सौरभ की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल सलाखों के पीछे हैं। मंगलवार को एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम सौरभ के किराए के मकान में पहुंचे। टीम ने मौके से खून के नमूने और फिंगर प्रिंट लिए। टीम ने बेडरूम और बाथरूम का भी नक्शा तैयार किया गया है। टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की। दो घंटे साक्ष्य जुटाने के बाद टीम वापस लौटी।
ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ कर दी थी। आरोपियों ने सौरभ की गर्दन काट दी थी। साहिल गर्दन अपने घर लेकर गया था। जिसके बाद दोनों शिमला, कसोल और मनाली घूमने गए थे। वापस आने के बाद वारदात का पर्दाफाश हो गया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनो आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने के लिए साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में जिस किराए के घर में सौरभ और मुस्कान रहते थे, फोरेंसिक टीम मौके पहुंची। इस दौरान लोगों की भी भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि साहिल के घर पर भी पुलिस की टीम पहुंची। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी, इसके लिए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी सौरभ की शोकसभा
मृतक सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने बताया कि सौरभ की शोक सभा आज उनके ब्रह्मपुरी स्थित आवास में होगी। सुबह पूजा पाठ होगा। जिसके बाद सौरभ को शोकसभा में श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

सौरभ के परिजनों से मिले एडवोकेट
सौरभ के घर में सात्वंना देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को कुछ वकील सौरभ की मां रेणू देवी से उनके घर पर मिले। वकीलों ने कहा कि बहुत बड़ी घटना उनके परिवार के साथ हुई है। ऐसे में वह उनके साथ है। यदि पैरवी के लिए आप कहेंगे तो वह पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article