फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fog stopped the speed of the vehicles, the cold wave chilled

Meerut News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, शीतलहर ने ठिठुराया

Tue, 10 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
The fog stopped the speed of the vehicles, the cold wave chilled
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, शीतलहर ने ठिठुराया
विज्ञापन

मोदीपुरम। पिछले तीन दिन से पड़ रहे कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है। दिन भर चली शीतलहर ने शहरवासियों को ठिठुराया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को भी कोहरा रहेगा। साथ ही 11 और 12 जनवरी को वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी हो सकती है।
कोहरे और शीतलहर के बीच सर्दी सर्दी इस समय पूरे चरम पर पहुंच गई है। सर्दी के चलते दिन और रात में सुकून नहीं मिल रहा है। सोमवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था, सुबह के समय हाईवे पर दृश्यता दस मीटर की रही। जिस कारण से वाहनों की रफ्तार धीमी रही और जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार को भी मौसम सर्द रहेगा और सुबह के समय कोहरा भी रहेगा और दिन का तापमान भी एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन

अभी खराब श्रेणी में है मेरठ का एक्यूआई
मोदीपुरम। पिछले तीन चार दिन से मेरठ समेत आसपास के जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में चल रहा है। सोमवार को भी एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ी रही। मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई लाल श्रेणी में दर्ज किया गया है। मेरठ का एक्यूआई 345 और गाजियाबाद का 387, मुजफ्फरनगर का 329 दर्ज किया गया है। गंगानगर का 369 और पल्लवपुरम का 279 और जयभमीनगर का 387 और बेगमपुल 366 और दिल्ली रोड का 372 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा शहर में एक्यूआई
पल्लवपुरम 279
गंगानगर 369
बेगमपुल 366
दिल्ली रोड 372
जयभीमनगर 387
तेजगढी चौराहा 350
बिजली बंबा चौराहा 362
हापुड चौरोहा 342
बागपत चौराहा 328
केसरगंज 359
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी
मोदीपुरम। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 11 और 12 जनवरी को आसमान पर बादल रहेंगे। थंडरस्ट्रोम के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार है। जिस कारण से मौसम बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed