फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The first day of the year was the coldest in 14 years

Meerut News: 14 साल में सबसे सर्द रहा साल का पहला दिन

Thu, 02 Jan 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The first day of the year was the coldest in 14 years
मोदीपुरम। जनवरी में पिछले 14 साल में बुधवार का दिन सबसे सर्द रहा है। सुबह के समय पाले और बर्फीली हवा ने ठंड और बढ़ा दी। पूरे प्रदेश में मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस व रात का 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से शहरवासी हलकान हैं। शाम होते-होते सर्दी पूरे चरम पर दिखाई दी। लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का ने बताया कि बुधवार का दिन कोल्ड डे कंडीशन में गुजरा। जब तापमान 15 डिग्री या 15 डिग्री से नीचे आ जाए और उसके आसपास रहे तो वह कोल्ड डे कंडीशन रहती है। इस समय वेस्ट यूपी में तापमान नीचे चल रहा है, जिस कारण से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। अभी दो दिन तक ठंड का असर ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन

मेरठ की हवा साफ
पांच दिन से मेरठ का एक्यूआई 100 से नीचे चल रहा है। मेरठ की हवा साफ है। बारिश के बाद से प्रदूषण गायब है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 98, जयभीमनगर 89, गंगानगर 100, दिल्ली रोड 105, पल्लवपुरम 112, बेगमपुल 95 दर्ज किया गया है। अभी प्रदूषण से दो तीन दिन तक राहत के आसार है। ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले 14 साल में 1 जनवरी का तापमान
वर्ष अधिकतम
2025 13.5
2024 14.6
2023 14.9
2022 21.4
2021 16.7
2020 22.6
2019 16.6
2018 १७.६
2017 19.9
2016 21.4
2015 20.9
2014 20.4
2013 18.7
2012 21.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed