फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fire that broke out in the garbage heap in Gaonwadi was extinguished after 18 hours.

Meerut News: गांवड़ी में कूड़े के पहाड़ में लगी आग 18 घंटे बाद बुझी

Thu, 20 Nov 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The fire that broke out in the garbage heap in Gaonwadi was extinguished after 18 hours.
मेरठ। परीक्षितगढ़ रोड स्थित गांवडी गांव में कूड़े के पहाड़ में लगी आग को बुझाने में फायरब्रिगेड को 18 घंटे लगे हैं। आग की लपटों के साथ-साथ उठने वाले जहरीले धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया। सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष रूप से गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। फायरब्रिगेड के संगे निगम की पॉपलेन और जेसीबी भी आग बुझाने में लगी रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे कूड़े के पहाड़ में आग लगी थी। बुधवार सुबह भी कूड़े से धुआं उठ रहा था। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। जानकारी लगने पर अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा कि रातभर कूड़े में आग की लपटें के चलते गांवड़ी और आसपास के लोगों को सांस लेना दुश्वार हो गया।
विज्ञापन

हालांकि फायरब्रिगेड की गाड़ी रातभर आग बुझाने में लगी रही। गांवड़ी निवासी अमरीश चपराना ने बताया कि अपर नगर आयुक्त को फोन कर गांव में फैले धुएं की गंभीरता से अवगत कराया था। गांवड़ी की श्यामो देवी ने बताया कि धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हुई, जबकि वह लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित हैं। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि धुएं के कारण काफी परेशानी हुई है। सतवीर सिंह और जयवीर सिंह ने कहा कि उनको दमा की बीमारी है। जहरीले धुएं के चलते रातभर उनको सांस लेने में दिक्कत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी लगाएगा निगम
अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांवड़ी में कूड़े के प्लांट पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। ताकि बार-बार आग लगाने वालों कैमरे में कैद हो सके। ग्रामीणों ने कहा कि गांवड़ी में नगर निगम कूड़ा डालना बंद करे। आग लगाने वालों को जेल भेजे। अन्यथा ग्रामीण निगम के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed