फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The final will be played between West UP Hastinapur and Saryu Strikers.

Meerut News: वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और सरयू स्ट्राइकर्स के बीच होगा फाइनल

Fri, 09 Oct 2026 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
The final will be played between West UP Hastinapur and Saryu Strikers.
- स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 14 जोनल स्टेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ और आईटीआई में चल रही स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 14 जोनल स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और सरयू स्ट्राइकर्स की टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में खेले गए सेमीफाइनल मैच में दोनों टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
पहले सेमीफाइनल मैच में बुंदेलखंड टाइगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें मानस ने 48, श्रेयांश ने 45, कबीर ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विवेक ने तीन, शिवा ने दो, अभय ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से मनन ने 49, मन्नू ने 49, कबीर ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देवांश और मानस ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मैच में सरयू स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें देश शर्मा ने 42, शहज ने 41, नकुल ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने दो, आईश ने दो, असकान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रज केसरिया की टीम 17.3 ओवर में 156 रन ही बना सकी और 5 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से असकान ने 40, अनिक ने 39, सार्थक ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर ने 4, नकुल ने 3, देव शर्मा ने 2 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि फाइनल मैच के दौरान चारों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed