{"_id":"67bf79d92f7b56ce000ccc68","slug":"the-final-will-be-held-in-the-pair-of-ronit-aryan-and-karthik-mayank-meerut-news-c-72-1-mrt1058-129434-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोनित-आर्यन व कार्तिक-मयंक की जोड़ी में होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोनित-आर्यन व कार्तिक-मयंक की जोड़ी में होगा फाइनल
विज्ञापन
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे प्रथम सीनियर डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें रोनित व आर्यन और कार्तिक व मयंक की जोड़ी ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
बुधवार को पहले मैच में कार्तिक व मयंक की जोड़ी ने पार्थ व हमजा की जोड़ी को हराया। दूसरे मैच में रोनित व अर्नव की जोड़ी ने कृष्णा व सुहार्थ की जोड़ी को हराया। तीसरे मैच में अस्मित व कार्तिक की जोड़ी ने तनिष्क व सुभान की जोड़ी को हराया। चौथे मैच में वैदिक व पार्थ की जोड़ी ने रिहान व नक्ष की जोड़ी को हराया। इसके बाद पहले सेमीफाइनल मैच में रोनित व अर्नव की जोड़ी ने अस्मित व कार्तिक की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइन मैच में कार्तिक व मयंक की जोड़ी ने नैतिक व पार्थ को हराकर फाइनल में जगह बनाई। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। समापन व पुरस्कार वितरण दोपहर 3:30 पर होगा।