फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The final voter list of panchayats will be released on April 22.

Meerut News: 22 अप्रैल को जारी होगी पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची

Wed, 15 Apr 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
The final voter list of panchayats will be released on April 22.
एसआईआर के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण अंतिम चरण में है। जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया, पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची 22 अप्रैल को प्रकाशित होगी। यह कार्य राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ की 10 अप्रैल की संशोधित अधिसूचना के अनुरूप हो रहा है।

मतदाता सूची के कम्प्यूटरीकरण के बाद विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाएं जारी रहीं। इसमें मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग और मतदाताओं का क्रम निर्धारण शामिल है। एसवीएन (स्टेट वोटर नंबर) आवंटन, सूची डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार कराई गईं। यह समस्त प्रक्रिया 17 मार्च से 14 अप्रैल तक पूरी की जा रही है। बुधवार को अंतिम प्रकाशन से पंचायत चुनावों की तैयारियों को नई गति मिलेगी। हालांकि अभी पंचायत चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार
पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी अधिकतम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। सभी सरकारी कार्यालयों के सूचना पट्टों पर भी कार्यक्रम प्रदर्शित हो रहा है। सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहे ताकि कार्य में बाधा न आए। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची को पारदर्शी, त्रुटिरहित और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed