{"_id":"5e0667ad8ebc3e879c010b03","slug":"the-final-round-of-transfer-of-11-colonies-meerut-news-mrt460868230","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 कॉलोनियों के हस्तांतरण का मामला अंतिम दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 कॉलोनियों के हस्तांतरण का मामला अंतिम दौर में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 कॉलोनियों के हस्तांतरण का मामला अंतिम दौर में
मेरठ। शहर की 11 कॉलोनियों को एमडीए से नगर निगम को हस्तांतरित करने का मामला अंतिम दौर में पहुंच गया है। शुक्रवार को एमडीए सभागार में एमडीए मुख्य अभियंता दुर्गेश प्रसाद श्रीवास्तव और नगर निगम मुख्य अभियंता यशवंत कुमार ने चर्चा की।
दो माह से किए जा रहे एमडीए और नगर निगम के संयुक्त सर्वे को पूरा कर लिया है। नगर निगम ने कॉलोनियों पर खर्च होने वाले बजट को तैयार कर एमडीए अधिकारियों को सौंप दिया था। इसमें एमडीए लगभग 100 करोड़ से अधिक नगर निगम को देगा। हालांकि, जल निगम को भी बजट तैयार करना है। शुक्रवार को जिले में अलर्ट के चलते एमडीए उपाध्यक्ष और नगरायुक्त बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।
ये हैं कॉलोनियां
श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, डिफेंस कॉलोनी, पांडवनगर, गंगानगर, रक्षापुरम, सैनिक विहार, वेदव्यासपुरी, शताब्दीनगर, लोहियानगर, मेजर ध्यानचंद नगर। इन सभी 11 कॉलोनियों से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एमडीए से नगर निगम को हस्तांतरित होने हैं।
विज्ञापन
ये होनी हैं हैंडओवर
श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, डिफेंस कॉलोनी, पांडवनगर में सीवर लाइन हैंडओवर होनी है। डिफेंस कॉलोनी में पॉकेट ई, गंगानगर में डी, के, एल, एम, एन, ओ, पी और जे पॉकेट हैंडओवर होने हैं। गंगानगर पॉकेट ए, बी, सी, एफ, जी, एच, आई में सीवर लाइन।