फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The final match will be played between GTB Challenger and Sports Star.

Meerut News: जीटीबी चैलेंजर और स्पोर्ट्स स्टार में होगा फाइनल मुकाबला

Wed, 01 Jul 2026 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
The final match will be played between GTB Challenger and Sports Star.
- 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला जाएगा मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मैच होगा। यह मुकाबला गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी चैलेंजर और स्पोर्ट्स स्टार की टीम के बीच होगा। मैच से पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास किया।

क्रिकेट कोच व आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को फाइनल मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम व अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि एडवोकेट आनंद कश्यप खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। उन्हाेंने बताया कि यह टूर्नामेंट जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में विवेक कोहली, यश करन सिंह सालवान, डॉ. वसुधा, संजीव कुमार, डॉ. गोपाल, एस त्यागी, कुलदीप, अंशुमन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed