फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The filth near Supertech has made life hell for the residents of the colony.

Meerut News: सुपरटेक के पास गंदगी से नरक हुई कॉलोनिवासियों की जिंदगी

Thu, 08 Jan 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The filth near Supertech has made life hell for the residents of the colony.
बुधवार को अमर उजाला अ​भियान के अंतर्गत मेजर ध्यानचंद नगर में ​स्थित सुपरटेक के बराबर में व्याप्
ध्यानचंद नगर में सुपरटेक के पास नगर निगम की भूमि पर कूड़ा डालने का ध्यानचंद नगर के लोगों ने विरोध किया है। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि सुपरटेक के पास नगर निगम की करीब 13 एकड जमीन को कूड़ाघर बनाकर रख दिया है। यहां हुई गंदगी से कॉलोनीवासियों की जिदंगी नरक बन गई है। समिति ने इस जमीन पर पार्क बनाने और मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा लगाने की मांग दोहराई है। प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए व्यापारी और उद्यमियों ने निर्माण स्थल पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि बिजली बंबा बाईपास से ध्यानचंद नगर में आने वाले इस मार्ग पर कूड़े का ढेर लगा है। दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल है। यहां पर पार्क निर्माण से सुपरटेक, ध्यानचंद नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को लाभ होगा। पार्क में लगे वृक्ष प्रदूषण कम करने में सहायक होंगे। इसके लिए एसोसिएशन हर स्तर पर नगर निगम का सहयोग करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

महामंत्री विक्रांत गोयल ने कहा कि ध्यानचंद नगर एसोसिएशन ने अपने स्तर पर बहुत से विकास कार्य कराएं हैं। पार्क और मेजर ध्यानचंद की मूर्ति स्थापना की मांग 10 साल बाद भी अधूरी है इसलिए संगठन कड़े कदम उठाने के लिए विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष सुमित ग्रोवर ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ से ही कार्य के लिए मदद ली जाएगी। यह मुदद्दा उद्योग बंधु की बैठक में भी उठाया जाएगा।
उपाध्यक्ष दिनेश जैन ने कहा कि उद्योग ही विकास की नींव है। औद्योगिक इकाई के पास गंदगी होने से बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।
अमित मित्तल ने सुझाव दिया कि बृहस्पतिवार या शुक्रवार को ध्यानचंद नगर में बुलाकर वास्तिविक स्थिति दखाई जाए। इसके अलावा नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन देकर विकास कार्य का अनुरोध किया जाएगा।

उद्यमी राहुल गुप्ता ने बताया कि ध्यानचंद नगर में 120 से अधिक उद्योगों के अलावा आसपास की काॅलोनियों में 300 से अधिक परिवार रहते हैं। सभी की समस्या एक गंदगी है। कूड़े का ढेर ध्यानचंद नगर क्षेत्र से हटाए जाने चाहिए। उद्यमी सुनील अरोड़ा ने कहा कि प्रदर्शन उद्देश्य है कि हमारी आवाज नगर निगम के अधिकारी और महापौर तक पहुंच जाए। इस दौरान विकास जैन, मनोज वाधवा सहित काफी संख्या में व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed