फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The files of Gaushala and temporary employees will be investigated in the corporation

निगम में गोशाला और अस्थायी कर्मचारियों की पत्रावली की होगी जांच

Thu, 21 Aug 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The files of Gaushala and temporary employees will be investigated in the corporation
मेरठ। चौधरी चरणसिंह कारागार में निरुद्ध प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ. हरपाल सिंह के कार्यालय में बुधवार को अलमारी में बंद फाइलों को निकाला गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने कमेटी बनाकर वीडियोग्राफी कराकर अलमारी का ताला तुड़वाया। जिसमें कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों के चारा और अस्थायी कर्मचारियों की पत्रावली मिली है। पत्रावली की भी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा और गबन करने के आरोप में डॉ. हरपाल सिंह करीब एक महीने से जेल में बंद है। सिविल लाइन थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डॉ. हरपाल सिंह के जेल में जाने के बाद निगम कार्यालय में उनकी तीन अलमारी बंद है, जिसमें गोशाला सहित कई विभागों की फाइल है। अस्थायी कर्मचारियों की फाइल ना मिलने को लेकर निगम का कार्य प्रभावित हो रहा था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बुधवार को एक कमेटी गठित की। उसके बाद डॉ. हरपाल सिंह की अलमारी का ताला तोड़ा गया है। जिसमें गोशाला, अस्थायी कर्मचारियों की फाइल मिली है। डॉ. अमर सिंह का कहना है कि सभी पत्रावली की जांच होगी। उसके बाद ही फाइल पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह मामला गंभीर है, इसको लेकर अलमारी तोड़ने से लेकर पत्रावली निकालने की वीडियोग्राफी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed