फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fifth season of the reality show Vigyan Ghar will begin on March 17.

Meerut News: 17 मार्च से शुरू होगा रियलिटी शो विज्ञान घर का पांचवां सीजन

Wed, 14 Jan 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The fifth season of the reality show Vigyan Ghar will begin on March 17.
मेरठ। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वाधान में प्रगति विज्ञान संस्था और जिला विज्ञान क्लब मेरठ द्वारा दुनिया के पहले विज्ञान आधारित रियलिटी शो विज्ञान घर सीजन 5 का आयोजन 17 से 26 मार्च तक बाल विज्ञान भवन फतेउल्लाहपुर में होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए विज्ञान घर आयोजन समिति की अध्यक्षता डॉ. सीमा जैन ने कहा कि अब इसकी तैयारी को नियमित रूप देने के लिए कैंप कार्यालय की शुरुआत की जा रही हैं। सभी गतिविधियां यहीं से संचालित होंगी। राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि विज्ञान घर सिर्फ एक गतिविधि नहीं बल्कि यह एक सोच का आंदोलन है।
विज्ञापन

विज्ञान घर की राष्ट्रीय चयन समिति के प्रभारी प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि देशभर के कुल 36 राज्यों से तीन हजार पंजीकरण प्राप्त हुए। इनमें से प्रथम और द्वितीय स्तर के बाद अब तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसमें बाल वैज्ञानिक अपने स्थानीय स्तर पर शून्य अपशिष्ट पर प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुतीकरण दे रहे हैं। फाइनल राउंड के लिए मात्र 100 प्रतिभागी पहुंचे, जिसमें से 30 का चयन किया जाएगा। 20 विज्ञान घर और 10 प्रतीक्षा सूची में रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed