फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The female players are busy preparing for the state hockey competition.

Meerut News: राज्य हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी महिला खिलाड़ी

Sun, 28 Dec 2025 05:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
The female players are busy preparing for the state hockey competition.
- सात जनवरी को मेरठ में होगा सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता इस बार मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात जनवरी से होगी। इसके लिए मेरठ की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां सबसे अधिक महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जो लगातार शहर का नाम रोशन कर रही हैं। अब इस प्रतियोगिता में भी इनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
शहर में एनएएस डिग्री काॅलेज के खेल मैदान में 70 से अधिक महिला खिलाड़ी हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। यहां कोच प्रदीप चिन्योटी 25 साल से भी अधिक समय निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। कई बड़ी खिलाड़ी जैसे वंदना कटारिया, शिवानी शर्मा यहां मेरठ में ही प्रशिक्षण ले चुकी हैं। वहीं, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी आयोजन की तैयारी चल रही है। कई साल बाद यहां हॉकी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होने जा रही है। यहां प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें पहुंचेंगी।
विज्ञापन

ये बोलीं महिला खिलाड़ी...
- एनएएस डिग्री कालेज में ही पिछले चाल साल से प्रशिक्षण ले रहीं तुलसी ने कहा कि वह स्टेट चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं। मेरठ मंडल की टीम में शामिल होकर ट्रॉफी अपने मंडल को ही दिलाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इशिका भी पिछले तीन साल से यहां प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ में लगातार महिला हॉकी खिलाड़ी आगे आ रही हैं। वह भी उत्तर प्रदेश और देश की ओर से खेलकर मेरठ का नाम रोशन करना चाहती हैं।
- पिछले चार साल से यहां अभ्यास कर रहीं रिया ने कहा कि हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं भी होनी चाहिए, जिससे खिलाड़ी आगे आ सकें।


अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं कराएंगे : कौशल
जिला हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल ने बताया कि उनकी ओर से भी लगातार प्रयास किया जा रहा है कि यहां जिला स्तर पर अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं कराईं जाएं। आने वाले समय में प्रतियोगिताएं कराए जाने की तैयारी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर के बड़े उद्यमियों को भी इस खेल के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed