फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fear employees due to bankers father being positive

बैंककर्मी के पिता पॉजिटिव होने से कर्मचारियों में खौफ

Sun, 03 May 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
The fear employees due to bankers father being positive
बैंककर्मी के पिता पॉजिटिव होने से कर्मचारियों में खौफ
विज्ञापन

मेरठ। शहर के एक नेशनलाइज बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पिता को कोरोना पुष्टि होने के बाद बैंक कर्मचारियों में खौफ है। असिस्टेंट मैनेजर के शनिवार को सैंपल ले लिए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आज आ जाएगी। ऐसे में परिजनों और बैंक में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। एलडलएम ने इसकी जानकारी सीएमओ और बैंक मुख्यालय को भेज दी है।
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव की पुत्री सूरजकुंड स्थित नेशनलाइज बैंक की शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बैंक कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार असिस्टेंट मैनेजर के पिता का शुक्रवार से बुखार की शिकायत थी जिसके बाद से असिस्टेंट मैनेजर को भी एहतियात के तौर पर छुट्टी दे दी गई थी। शुक्रवार को उनके पिता को कोरोना की पुष्टि हो गई। शनिवार को मेडिकल टीम ने असिस्टेंट मैनेजर के भी सैंपल ले लिया। जिसकी रिपोर्ट रविवार सुबह तक आ जाएगी। एलडीएम संजय कुमार ने कहा कि बैंक शाखा को सेनिटाइज करा दिया गया है। साथ ही असिस्टेंट मैनेजर की रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों को रिपोर्ट का इंतजार
सूरजकुंड स्थित बैंक शाखा में कार्यरत सभी कर्मचारी अब चिंतित हैं। ऐसे में सभी को अब असिस्टेंट मैनेजर की रिपोर्ट आने का इंतजार हैं। बैंक में प्रतिदिन 100 से 200 के आसपास ग्राहक आते हैं। ऐसे में अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इसकी चेन तलाशना भी स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमलियान निवासी था कोरोना पॉजिटिव
शहर में इमलियान निवासी बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट अभी पांच दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। हालांकि वह दिल्ली स्थित नेशनलाइज बैंक की ब्रांच में कार्यरत है। इसके बाद भी बैंक कर्मचारियों को चिंता बढ़ गईं थीं। दिल्ली में एक नेशनलाइज बैंक के मुख्यालय में पूरी विंग बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed