फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The farmers surrounded the officers, did not let them take possession

किसानों ने अफसरों को घेरा, नहीं लेने दिया कब्जा

Fri, 17 Sep 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
The farmers surrounded the officers, did not let them take possession
किसानों ने अफसरों को घेरा, नहीं लेने दिया कब्जा
विज्ञापन

मेरठ। एक बार फिर जाग्रति विहार एक्सटेंशन में आवास विकास के अधिकारी कब्जा नहीं ले पाए। बृहस्पतिवार को अधिकारी अपने सभी कर्मचारियों के साथ मेरठ पब्लिक स्कूल के प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचे थे। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, यहां कुछ भी नहीं होने दिया जाएगा।
कई महीनों से एक्सटेंशन में किसानों का धरना जारी है। उन्होंने आवास विकास द्वारा चलाए जा रहे सभी विकास कार्यों को रोक रखा है। वहीं, मेरठ पब्लिक स्कूल के 2500 वर्ग मीटर के प्लॉट पर भी कब्जा न देने का मन बना लिया है। इसको लेकर ही आवास विकास परिषद सबसे अधिक गंभीर है। बृहस्पतिवार को किसान मेरठ पब्लिक स्कूल के प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

टीम में आवास विकास के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता एमबी कौशिक सहित अवर अभियंता शामिल थे। किसानों को चमका देने के लिए उन्होंने एक्सटेंशन के पीछे का रास्ता चुना, लेकिन किसानों को सूचना मिल गई। वे मौके पर आ गए और हंगामा कर दिया। अधिकारियों ने पुलिस की मांग की थी, लेकिन वह भी नहीं पहुंची। इस कारण टीम को लौटना पड़ा। अर्जित भूमि किसान संगठन के महामंत्री भारत भड़ाना का कहना है कि जब तक छह प्रतिशत विकसित भूखंड और बढ़ा हुआ प्रतिकर नहीं मिलेगा, तब तक कोई काम नहीं करने देंगे, धरना ऐसे ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed