फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the farmers held mitting for ganga express way alinment

गंगा एक्सप्रेस वे का एलाइनमेंट बदले को लेकर किसानों ने की बैठक

Wed, 12 Aug 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
the farmers held mitting for ganga express way alinment
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेस वे को पांचवें चरण में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। जिन गांवों का सर्वे होने के बाद निशानदेही हो चुकी है अब उसका एलाइनमेंट बदलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में किसान एलाइनमेंट बदलने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने ऐसा करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव बिजौली में ऋषि त्यागी के आवास पर किसानों ने बैठक का आयोजन किया। इसमें किसानों ने कहा कि 600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे मेरठ क्षेत्र के गांव बधौली, खड़खड़ी, बिजौली, धनौटा, खासपुर, नगला पातू, खेड़ा बलरामपुर सहित 32 गांवों से निकलना तय हुआ था। इसके लिए एलएन मालवीय कंसलटेंट सर्वे करने वाली कंपनी ने इन गांवों का सर्वे कर निशानदेही भी कर दी थी। इन गांवों के बैनामे भी करीब डेढ़ साल पहले बंद हो गए थे। किसानों ने एक अधिकारी पर एलाइनमेंट बदलवाने के प्रयास का आरोप लगाया। अब इस एक्सप्रेस वे को दिल्ली-मेरठ हाईवे से जोड़ने के लिए नए एलाइनमेंट पर तैयारी की जा रही है। अब नया एलाइनमेंट जाहिदपुर गांव से निकालनेे की तैयारी की है। किसानों का आरोप है कि पहले जिन गांवों की जमीन इस एक्सप्रेसवे में आ रही थी उनका सर्किल रेट कम था और जिन गांवों से इसको निकालने की तैयारी की जा रही है उनमें अभी भी जमीन बेची जा रही है। वहीं उन जमीनों का सर्किल रेट भी अधिक है। एलाइनमेंट बदलने से 32 गांवों के किसानों को लाभ नहीं मिल पाएगा। 15 महीने से बंद हुए बैनामों के कारण किसान जमीन भी नहीं बेच सके। पैसे न मिलने के कारण किसान कर्ज लेकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। शादी के लिए साहूकारों से कर्ज लेने को मजबूर हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि एलाइनमेंट को बदला गया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस मौके पर फिरेराम धनतला, अशोक धनौटा, आशीष प्रधान, दीपांशु खड़खड़ी, नरेश बिजौली, विशांत त्यागी, बिजेंद्र त्यागी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed