फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The farmer was shot, he ran for two hundred meters, asked a passerby for help, died in the hospital

किसान को गोली मारी, दौ सौ मीटर तक दौड़ा, राहगीर से मदद मांगी, अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 25 Jun 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The farmer was shot, he ran for two hundred meters, asked a passerby for help, died in the hospital
जानी खुर्द(मेरठ)। जानी खुर्द के किसान सुभाष चंद्र (54) की सोमवार रात अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कमर में गोली लगने पर किसान जान बचाने को करीब दो सौ मीटर दौड़ा और गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गिर गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे आयुष ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों व हत्या का कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के गांव जानी खुर्द भूपगढ़ी निवासी किसान सुभाष चंद्र के खेत गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव टीकरी के सामने है। सोमवार शाम करीब चार बजे सुभाषचंद्र अपने खेतों में पानी चलाने के लिए साइकिल से खेतों पर गया था। माइनर से खेत में पानी चलाने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे खेतों से घर की ओर चला, इसी दौरान किसी ने उसे पीछे से कमर में गोली मार दी। वहां से गुजर रहे सिवाल खास कस्बे के युवक ने किसान को लहूलुहान अवस्था में खड़े देखा तो वह उसके पास गया। किसान ने अपना नाम पता बताया और कहा कि उसे किसी ने गोली मार दी, भाई मेरी जान बचा लो। युवक ने भूपगढ़ी में अपने परिचित और डायल 112 को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को बाईपास स्थित एक मेडिकल काॅलेज में भर्ती करा कर परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन कुछ देर बाद मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सुभाष की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद सुभाष चंद्र का शव उसके घर जानी खुर्द लाया गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि बेटे आयुष की ओर से अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
--------------
परिजनों का किसी से रंजिश से इंकार
जानीखुर्द। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। वारदात को रात में अंजाम दिया गया। घटनास्थल के आसपास कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। सुभाष अपना मोबाइल फोन भी घर छोड़कर गया था। किसी भी ग्रामीण ने अभी तक खेत में पानी चलाने के दौरान सुभाष से किसी के मिलने की बात नहीं बताई है। परिजनों ने भी किसी भी पर हत्या को लेकर शक व्यक्त नहीं किया है। इससे पुलिस के लिए हत्या का खुलासा और आरोपियों की पहचान करना चुनौती बन गया है।

-----------
चार टीम लगाई, चार बिंदुओं पर पुलिस की जांच
जानी खुर्द। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। पुलिस चार बिंदुओं पर काम कर रही है। मृतक सुभाष के दो पुत्री और दो पुत्र हैं। दोनों बेटियां बड़ी हैं। दोनों बेटे छोटे हैं। बड़ी बेटी ने अपनी मर्जी से कुछ महीने पहले शादी की थी। बड़ा बेटा पुत्र आयुष पिता के साथ खेती का काम देख रहा। परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी से इन्कार किया है। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed