फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the faremer take 19 cows

19 गोवंश को लेकर गए किसान

Fri, 18 Oct 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
the faremer take 19 cows
19 गोवंश को ले गए किसान
विज्ञापन

माछरा। ग्राम माछरा स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय में एक गाय बीमार चल रही है जबकि 19 गोवंश पशुओं को गोआश्रय से ग्रामीण पालन पोषण के लिए ले गए। उन्हें 900 रुपये प्रतिमाह प्रत्येक गोवंश के लिए सरकार से मिलेंगे।

पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन को अस्थायी गोआश्रय बनाया गया है। यहां छोटे-बडे़ 48 पशु हैैं। अभी तक पशुओं को चारा आदि की व्यवस्था बीडीओ माछरा सुरेंद्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप शर्मा अपने पास से तथा ग्राम प्रधानों की मदद से कर रहे थे। पशु चिकित्साधिकारी माछरा डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि गोआश्रय से 18 पशुओं को स्वामीपुरा कासमपुर, बहलोलपुर, माछरा आदि के पशुपालक ले गए हैं। इन पशुपालकों को सरकार से 900 रुपये प्रतिमाह प्रत्येक गोवंश का मिलने लगें। इसके लिए उनकी सूची बनाकर डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेजी है। अनुमोदन की तिथि से ही पशुपालको को 900 रुपये चारा आदि के पशु विभाग से मिलने शुरू हो जाएंगे। डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि अब गोआश्रय में 29 गोवंश रह रहे हैं। उनका चारा, पानी आदि की पूर्ण व्यवस्था है। ग्राम प्रधान कासमपुर शिवराज भाटी की देखरेख में बीमार पशु का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed