फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The family was sending him to school, but the child was found begging at the crossroads

Meerut News: परिजन भेज रहे थे स्कूल, बच्चा चौराहे पर भीख मांगता मिला

Tue, 26 Nov 2024 06:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
The family was sending him to school, but the child was found begging at the crossroads
दौराला। बेटा पढ़-लिखकर कामयाब बने और अपने परिवार को मुफलिसी भरी जिंदगी से निकाले, इसी उम्मीद से परिजन प्रतिदिन बेटे को स्कूल भेजते थे। लेकिन, बेटा स्कूल जाने की बजाए दौराला चौराहे पर भीख मांगता था। सोमवार को दौराला थाने की एंटी रोमियो टीम ने ऑपरेशन खोज के तहत बच्चे को दौराला चौराहे पर भीख मांगने के दौरान उससे पूछताछ की और स्कूल लेकर पहुंची।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम में शामिल एसआई खुशबू यादव ने बताया कि सोमवार को वह ऑपरेशन खोज के तहत चेकिंग अभियान चला रहे थे। उन्होंने दौराला चौराहे पर एक बच्चे को भीख मांगते हुए देखकर उसे अपने पास बुलाया। पूछताछ में पता चला कि बच्चा दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और दौराला स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन का छात्र है। बच्चा प्रतिदिन घर से स्कूल में पढ़ने जाने के लिए निकलता था, लेकिन स्कूल नहीं जाता था। टीम बच्चे को लेकर स्कूल पहुंची तो कक्षा अध्यापक से पता चला कि दाखिले के बाद बच्चा 15-20 दिन ही स्कूल आया। कई बार उसके माता-पिता को सूचित किया गया, लेकिन हर बार वह स्कूल भेजने की बात कहते। बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। अध्यापक ने बच्चे के परिजनों को जानकारी दी और बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed