फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The family sat at the police station for three hours pleading for a case to be registered.

Meerut News: थाने पर तीन घंटे तक बैठकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाता रहा परिवार

Tue, 22 Oct 2024 06:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
The family sat at the police station for three hours pleading for a case to be registered.
मेरठ। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता थाने में परिवार के साथ तीन घंटे तक बैठकर कार्रवाई की गुहार लगाती रही लेकिन किसी पुलिसकर्मी ने वहां उसकी नहीं सुनी। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह दी। देर रात तक भी इस मामले मे मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिसकर्मियों ने इस मामले की जानकारी अधिकारियों को भी देना मुनासिब नहीं समझा। जबकि इसी तरह के मामले में लोहिया नगर की छात्रा ने खुदकुशी कर जान गंवा दी थी।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़िता किशोरी ने बताया कि आरोपी उसकी हत्या कर इस घटना को छिपाना चाहते हैं। जिसके चलते उसे खुद की जान का खतरा बना है। उसके परिवार के लोग भी डरे हुए हैं। किशोरी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दो साल से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का शिकार होने के बावजूद पीड़िता जैसे तैसे आरोपियों पर कार्रवाई की हिम्मत जुटा पाई है। इसके बावजूद कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना पुलिस का कहना था कि तहरीर देने के बाद बयान देने के लिए पीड़िता को बुलाया गया लेकिन वह दोबार नहीं आई। लेकिन सवाल उठता है जब पीड़िता थाने में बैठी रही तब बयान दर्ज क्यों नहीं किए गए।
विज्ञापन


इन्होंने कहा...
मेरी जानकारी में अभी यह मामला नहीं आया है। मैं वीआईपी डयूटी में अलीगढ़ गई हुई थी। इस गंभीर मामले में मैं मंगलवार को मेरठ पहुंचकर जांच करके कार्रवाई करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीना शुक्ला
सीओ सदर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed