{"_id":"6a3aaa9c9a7c7c773a009cae","slug":"the-family-members-performed-the-last-rites-of-the-body-after-16-hours-following-persuasion-by-the-police-meerut-news-c-72-1-mct1011-155135-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परिजनों ने पुलिस के समझाने पर 16 घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परिजनों ने पुलिस के समझाने पर 16 घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
हत्यारोपी के घर बुलडोजर चलाने व एनकाउंटर की मांग को लेकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन
-पैसे के लेनदेन में तालिब ने की थी विपिन की हत्या, पुलिस कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की न्यू गोविंदपुरी निवासी विपिन की रविवार को उसके दोस्त तालिब ने पैसे के लेनदेन में शराब के नशे में ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी थी। सोमवार शाम छह बजे पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा था। परिजनों व हिंदू संगठन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा कर दिया था। पुलिस के समझाने के 16 घंटे के बाद मंगलवार को परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद परिजन व हिंदू संगठन के लोग कमिश्नरी पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने व उसके एनकाउंटर की मांग की है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के नाम का सात सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया। न्याय का आश्वासन मिलने के तीन घंटे बाद परिजन व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता चले गए।
अबंडेकर रोड स्थित न्यू गोविंदपुरी निवासी सुगम ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भाई विपिन मजदूरी करते थे। उनका भाई रविवार शाम मजदूरी कर शाम पांच बजे वापस आ गया था। शाम सात बजे युवक बाइक लेकर घर से थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया था। मगर देर शाम तक वापस नहीं आया था। परिजनों ने युवक की आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की थी। लेकिन युवक की जानकारी नहीं हो सकी थी। सोमवार सुबह लाला मोहम्मदपुर गांव के खाली मैदान में विपिन का शव पड़ा मिला था। पुलिस जांच में आरोपी तालिब की पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
- परिजनों ने सात सूत्रीय ज्ञापन दिया
मृतक के भाई सुगम ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का सात सूत्रीय ज्ञापन दिया है। परिजनों ने कहा कि आरोपी का एनकाउंटर हो और उसके घर पर बुलडोजर चले। घटना में तालिब के अलावा चार अन्य लोग भी शामिल है। उनकी पहचान कर कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शस्त्र लाइसेंस मिले। मामला फास्टट्रेक कोर्ट में चले,जिससे आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -