फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fair will be inaugurated tomorrow, and the police force will arrive today.

Meerut News: मेले का उद्घाटन कल, आज पहुंचेगी पुलिस फोर्स

Thu, 30 Oct 2025 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
The fair will be inaugurated tomorrow, and the police force will arrive today.
गंगा की रेती में बसने लगा तंबुओं का शहर स्रोत संवाद
आधी अधूरी तैयारी के साथ होगा मेले का उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। गांव मखदूमपुर में गंगा किनारे करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का खाका तैयार हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला स्थल पर कोतवाली बनाई गई है। इसमें शुक्रवार को पुलिस फोर्स पहुंच जाएगी। शनिवार को मेले का उद्घाटन होगा।
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के लिए 1 नवंबर तक गंगा की रेती में तंबुओं का शहर पूरी तरह बस जाएगा और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल पहले ही पहुंच जाएगा। उधर उद्घाटन से पूर्व जिला पंचायत मेले की तैयारी को पूरा करने में लगी है परंतु मेले का एक दिन शेष है और तैयारी अभी आधी अधूरी है। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और विद्युत व्यवस्था अधूरी है। साथ ही रास्तों की स्थिति भी अभी ठीक नहीं है जिन्हें एक दिन में पूरा करना जिला पंचायत के ठेकेदारों के लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन

पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा। 73 लाख रुपये के बजट से जिला पंचायत के अधिकारी मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। मखदूमपुर गंगा घाट पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला गंगा स्नान मेला महाभारत कालीन माना जाता है। इस मेले में लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। जिले का यह सबसे बड़ा एकमात्र गंगा स्नान का मेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीचड़ भरे रास्तों से गुजरेंगे श्रद्धालु
गंगा घाट तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को कीचड़ वाले रास्तों से गुजरना पड़ेगा क्योंकि मेला स्थल के आसपास गंगा का पानी पूरी तरह नहीं सूखा है। इस कारण वहां पर रास्ता बनाने के लिए जिला पंचायत के ठेकेदारों को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। रास्तों को अस्थायी रूप से तैयार किया गया है परंतु इन रास्तों पर पानी नजर आ रहा है।


सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी

मेले की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। गंगा की रेती में पुलिस कर्मियों को तैनात करने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। मेले की सुरक्षा के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और वॉच टॉवर की व्यवस्था की जाएगी। पेयजल के लिए अस्थायी नल और महिलाओं के लिए अस्थायी शौचालय व चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं।

दुकानदारों ने सजाई दुकान
मेले के उद्घाटन में अभी एक दिन शेष है। दुकानदार मेला स्थल पर पहुंच गए हैं। कुछ दुकानदारों ने मेला स्थल पर जगह चिह्नित कर अपनी दुकानें सजा ली हैं। अब उन्हें श्रद्धालुओं के पहुंचने का इंतजार है। उनका यह इंतजार शनिवार को उद्घाटन के साथ पूरा हो जाएगा।


रेती में नजर आने लगी तंबुओं की नगरी

मखदूमपुर गंगा घाट एक वर्ष से सुनसान पड़ा हुआ था। दूर-दूर तक रेतीला मैदान और वीरान किनारे दिखाई दे रहे थे। परंतु कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी जैसे ही शुरू हुई तो गंगा किनारे रौनक बढ़ने लगी। पांच दिनों में गंगा के किनारे तंबूओं का शहर बसने लगा है जो धीरे-धीरे आकार ले रहा है। मेले में आकर श्रद्धालु अपने परिवार के साथ गंगा की पूजा-अर्चना करते हैं और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान व पिंडदान करते हैं।



तैयारी की जा रही है पूरी
मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए अधूरी तैयारी को पूरा किया जा रहा है। जिला पंचायत के ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि उद्घाटन से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। श्रद्धालुओं और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए मेला स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात है। -संतोष कुमार, एसडीएम, मवाना

गंगा की रेती में बसने लगा तंबुओं का शहर स्रोत संवाद

गंगा की रेती में बसने लगा तंबुओं का शहर स्रोत संवाद

गंगा की रेती में बसने लगा तंबुओं का शहर स्रोत संवाद

गंगा की रेती में बसने लगा तंबुओं का शहर स्रोत संवाद

गंगा की रेती में बसने लगा तंबुओं का शहर स्रोत संवाद

गंगा की रेती में बसने लगा तंबुओं का शहर स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed