फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The faces of the gifted blossomed after receiving the honor

सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Fri, 13 Jun 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The faces of the gifted blossomed after receiving the honor
मेरठ..कंवलजीत..विकास भवन में अमर उजाला की और से मेघावी छात्र छात्राओं को राज्यमंत्री सोमेंद्र त
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गुरुवार को बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्रों के साथ ही राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को लखनऊ में सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग व अमर उजाला की ओर से यह कार्यक्रम विकास भवन में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इसमें अमर उजाला ने मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

वर्ष 2025 बोर्ड परीक्षा प्रदेश के टॉप टेन में स्थान रखने वाले जिले तीन मेधावी और 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में स्वर्ण पदक जीतने वाले जिले के चार खिलाड़ी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मानित हुए। इनके अलावा जिला स्तर पर विकास भवन में आयोजित पुरस्कार और सम्मान समारोह में 19 बोर्ड परीक्षा के मेधावी और 14 खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इन खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को एक लाख और जिला स्तर में सभी मेधावियों को 21,000 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान किया गया। जिला स्तर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला और डीआईओएस राजेश कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिले के यह मेधावी लखनऊ में हुए सम्मानित
प्रदेश स्तर पर सम्मानित जिले के तीन मेधावियों में सीबीएसई के सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के करन पिलानिया, ट्रांसलेम इंटरनेशनल एकेडमी के सानिध्य कुमार और यूपी बोर्ड के एएस इंटर कॉलेज मवाना की वैष्णवी सिंघल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर सम्मानित मेधावी
कक्षा 10 के प्रतिभाशाली
आइडियल चिल्ड्रेस इंटर काॅलेज फलावदा की छात्रा शैली, आदर्श कन्या काॅलेज नैडू मवाना की मानसी, बाल ज्योति काॅलेज मैनापुट्ठी के जैद, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अनंत पांडेय, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आराध्या, स्टार अल फलाह इंटर काॅलेज किठौर की आयशा परवीन, सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज गंगानगर के शिवम यादव, सरस्वती ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल दौराला की जानवी और सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज गंगानगर के निशांत।

कक्षा 12 के प्रतिभाशाली
सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज गंगानगर के छात्र कार्तिकेय दीक्षित, महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर काॅलेज पिलौना की रितिका गोयल व रितिका, सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर काॅलेज गंगानगर के शिवम सागर, महेंद्र सिंह स्मारक इंटर कालेज रिठानी के नितिन सैनी, केवी इंटर काॅलेज माछरा के शिवम शर्मा, डीएन इंटर काॅलेज मेरठ के दक्ष सैनी, स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर काॅलेज खरखौदा की सानिया, सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर काॅलेज गंगानगर की नैना और श्री 108 योगीराज स्वामी बालचंद्र सरस्वती स्मारक काॅलेज रामपुर घोरिया की छात्रा हिमानी शामिल हैं।
मेधावी पुरस्कार राशि
प्रदेश स्तर पर: एक लाख रुपये
जिला स्तर पर: 21,000 रुपये
खिलाड़ियों को यह मिला पुरस्कार
व्यक्तिगत वर्ग
स्वर्ण पदक : 75,000 रुपये
रजत पदक : 50,000 रुपये
कांस्य पदक : 30,000 रुपये
टीम वर्ग
स्वर्ण पदक : 35,000 रुपये
रजत पदक : 25,000 रुपये
कांस्य पदक : 15,000 रुपये
मेरठ के यह खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
स्वर्ण पदक
एथलेटिक्स अंडर-17 बालिका : आकांक्षा सिंह गुर्जर, गुरुकुल सर्वोदय इंटर कालेज
भारोत्तोलन अंडर-17 बालक : गुलभर पुत्री अब्बास, चौधरी बशीर खान इंटर कालेज खिवाई
कुश्ती फ्रीस्टाइल अंडर-19 बालिका : इतिशा पुत्री आकाशदीप, कृषक इंटर कालेज मवाना
वालीबाल अंडर-14 बालक : अर्पित पुत्र शरणवीर, यूपीवी मेरठ
रजत पदक
मुक्केबाजी अंडर-14 बालक : आयुष सोनकर पुत्र संजय सोनकर, एनएएस इंटर कालेज मेरठ
मुक्केबाजी अंडर-19 बालिका : जिया पुत्री नीरज कुमार, पंडित दीन दयाल इंटर कालेज खरखौदा
मुश्ती फ्रीस्टाइल अंडर-19 बालिका : साक्षी पुत्री अशोक, राजेश पायलट इंटर कालेज रानी नंगला
कुश्ती ग्रीको रोमन अंडर-19 बालक : मुकुल पुत्र सुभाष चंद, एएस इंटर कालेज मवाना
कुश्ती ग्रीको रोमन अंडर-19 बालक : मानव शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा, बीएमएम इंटर कालेज मऊखास
क्रिकेट अंडर-19 बालिका : रिया भाटी पुत्री सोनू कुमार, कृषक इंटर कालेज मवाना
क्रिकेट अंडर-19 बालिका : किंजल चौधरी पुत्री पुष्पेंद्र सिंह, कृषक इंटर कालेज मवाना
क्रिकेट अंडर-19 बालिका : रिया सिंह पुत्री देशराज सिंह, रघुनाथ गर्ल्स इंटर कालेज
कांस्य पदक
तीरंदाजी अंडर-19 बालक : अभिषेक पुत्र सुधीर, सीजेएम इंटर कालेज जानी, दो पदक
जूडो अंडर-19 बालिका : श्रष्टि पुत्री जितेंद्र, बीपी इंटर कालेज भराला
कुश्ती फ्रीस्टाइल अंडर-14 बालक : अंगद बैंसला पुत्र सुंदरलाल, कृषक इंटर कालेज मवाना
कुश्ती फ्रीस्टाइल अंडर-19 बालक : अरविंद कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, जय मां भद्रकाली यूएमवी हुमायूकुंड
कुश्ती ग्रीकोरोमन अंडर-19 बालक : विनीत कुमार पुत्र राजवीर सिंह, चौधरी प्रेम नाथ सिंह केवी इंटर कालेज माछरा
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed