{"_id":"63a4c82249e37307d8385c37","slug":"the-face-of-the-cantonment-will-change-in-57-crores-city-news-mrt6188954148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 57 करोड़ में बदलेगी छावनी की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 57 करोड़ में बदलेगी छावनी की सूरत
विज्ञापन
57 करोड़ में बदलेगी छावनी की सूरत
मेरठ। छावनी की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को 57 करोड़ के कार्यों पर मुहर लगेगी। छावनी के निवासियों को सालों से चली आ रही मांग पूरी पूरी होंगी। सड़क, सब्जी मंडी, पार्किंग, कांपलेक्स निर्माण किया जाएगा। छावनी स्थित 50 अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। संपूर्ण विकास कार्य एनसीआरटीसी द्वारा किया जाएगा।
ब्रिगेडियर राजीव कुमार और सीईओ ज्योति कुमार के नेतृत्व में बैठक होगी। मनोनीत पार्षद डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि बोम्बे बाजार से सोफिया स्कूल तक, भगत लाइंस, डेरी फार्म, बूचरी रोड और मॉल रोड का निर्माण कार्य के लिए 25 करोड़ की राशि तय कि गई है। बोम्बे बाजार नाले से फ्लेवर रेस्टोरेंट की तरफ जाने वाले नाले के पुल को चौड़ा किया जाएगा। 60 लाख रुपये में लालकुर्ती हंडिया मोहल्ला में सब्जी मंडी का निर्माण होगा। 2 करोड़ की लागत से रोडवेज बंसल सिनेमा के सामने सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। म्यूटेशन, आउट सोर्सिंग पर कर्मचारियों की नियुक्ति और छावनी स्थित अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।