फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The essence of Manisutrata is explained in Rigveda

ऋग्वेद में मणिसूत्रता का सार बताया

Mon, 04 Aug 2025 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
The essence of Manisutrata is explained in Rigveda
गुरूकुल प्रभात आश्रम टीकरी में आयोजित संगोष्ठी में शामिल विद्वान फोटो आश्रम
जानीखुर्द। स्वामी समर्पणानंद वैदिक शोध संस्थान, गुरुकुल प्रभात आश्रम और उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय वैदिक शोध संगोष्ठी का सोमवार को समापन हो गया। संगोष्ठी में आए वैदिक विद्वानों का वैदिक सम्मान किया गया।
विज्ञापन

स्वामी समर्पणानंउ वैदिक शोध संस्थान के निदेशक प्रो. मान सिंह ने वेदों में इतिहास का निर्णय करते हुए कहा कि वेद शाश्वत नित्य वाणी हैं। नित्य में अनित्य का विमर्श विचारणीय है। प्रो. कन्हैयालाल पाराशर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में हुए आठ व्याख्यानों द्वारा प्रतिपादित ऋग्वेद में मणिसूत्रता का सार बताया। उन्होंने कहा कि वेद में सब कुछ है। समापन सत्र के अध्यक्ष प्रो. निरंजनलाल मांगल, हरियाणा ने स्वामी समर्पणानंउ और उनके द्वारा प्रतिपादित मणिसूत्रता का प्रतिपादन किया। गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि वेदार्थ का चिंतन, वेद का मनन, भौतिक और नित्य पदार्थों का विमर्श नित्य पदार्थों को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
विज्ञापन

शास्त्रीय चर्चा सत्र के पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रो. बृहस्पति मिश्र, डॉ. भावप्रकाश गांधी, डॉ. वेदव्रत, डॉ. योगेंद्रभानु, राजस्थान, डॉ. ललित, डॉ. तेज प्रकाश आदि ने कविताओं से श्रोताओं को आह्लादित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed