फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The entry of brokers is strictly prohibited at Lisadi Gate police station, the matter went viral on social media.

Meerut News: लिसाड़ी गेट थाने में दलालों का आना सख्त मना है, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

Mon, 11 May 2026 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The entry of brokers is strictly prohibited at Lisadi Gate police station, the matter went viral on social media.
नोट- इस खबर का एक बॉक्स अगल से है उसे भी लगा लेना
विज्ञापन



-------------------------

अमन हत्याकांड में घूसखोरी के मामले के बाद थानेदार ने दीवारों पर किया चस्पा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाने में दलालों द्वारा एक हत्या के आरोपी से लाखों रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने थाने में दलालों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अविनाश पांडेय ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं और इसकी जिम्मेदारी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को दी है। चस्पा किया गया पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में यह पोस्टर हटा दिया गया है।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले अमन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूफियान से पुलिस एनकाउंटर से बचाने के नाम पर लाखों रुपये की अवैध वसूली की गई थी। आरोप है कि दलालों ने आरोपी पक्ष को यह भरोसा दिलाया था कि पुलिस मुठभेड़ नहीं करेगी और उसे ''''सेटिंग'''' के जरिए सीधे जेल भेज दिया जाएगा। एसएसपी अविनाश पांडेय के संज्ञान में यह मामला आते ही उन्होंने जांच के आदेश दिए। पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को सौंपी गई है। एसपी सिटी अब इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि दलालों का यह नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा है और इस अवैध वसूली में कौन-कौन शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, पुलिस अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूफियान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, अब पुलिस की प्राथमिकता उन लोगों की पहचान करना और उन पर कार्रवाई करना है, जिन्होंने ''''सेटिंग'''' कराने का दावा कर आरोपी पक्ष से लाखों रुपये ऐंठे थे। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह द्वारा थाने में दलालों की एंट्री पर रोक लगाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब थानों के अंदर और बाहर दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि बाद में यह पोस्टर हटा दिया गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दलालों की मिल रही लगातार शिकायत

लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दलालों की लगातार शिकायत एसएसपी और एसपी सिटी को मिल रही है। जिसके चलते कौन-कौन गैंग लिसाड़ी गेट में सक्रिय है, इसके लिए इंटेलिजेंस की टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed