फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The entire community will be involved to strengthen the PDA: Gumi

पीडीए को मजबूत करने के लिए सर्वसमाज को जोड़ा जाएगा : गुमी

Sun, 19 Oct 2025 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
The entire community will be involved to strengthen the PDA: Gumi
- पार्टी कार्यालय पर हुआ सपा के नए जिलाध्यक्ष का स्वागत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को नए जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरे उतरेंगे। पीडीए को मजबूत करने के लिए सर्वसमाज को जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सब मिलकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। हर गांव, गली मुहल्ले, वार्ड, ब्लॉक में लोगों को जोड़ने के लिए कार्यक्रम करेंगे। पार्टी कार्यालय पहुंचने से पहले नए जिलाध्यक्ष ने कमिश्नरी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, मवाना बस अड्डे के पास शहीद धन सिंह कोतवाल और कचहरी के सामने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री व किठौर विधायक शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव नीरज पाल, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, हाजी इसरार सैफी, अमित शर्मा, हैविन खान, मोहम्मद चांद और गौरव गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सपा में गुटबाजी, स्वागत समारोह में नहीं पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष
नए जिलाध्यक्ष के बनने के बाद सपा में गुटबाजी फिर खुलकर आई है। पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी रविवार को पार्टी कार्यालय पर नए जिलाध्यक्ष के स्वागत स्वागत समारोह में नहीं पहुंचे। उन्होंने गंगानगर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर दिवाली मिलन कार्यक्रम किया। पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाले उनके कई करीबियों ने स्वागत समारोह से दूरी बनाई। सपाइयों में यह चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में विपिन चौधरी का कहना है कि उन्हें किसी कार्य से बाहर जाना था। इसलिए वह कार्यक्रम में नहीं पहुुंचे। वह सपा को मजबूत करने में जुटे हैं। उनका किसी से कोई मनमुटाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed