फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The end of fear... Vinay Tyagi, a child criminal, grew up to become a contract killer.

Meerut News: खौफ का अंत... बचपन में की गुंडागर्दी, बड़ा होकर सुपारी किलर बना विनय त्यागी

Sun, 28 Dec 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The end of fear... Vinay Tyagi, a child criminal, grew up to become a contract killer.
गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत के बाद मेरठ जाग्रति विहार में स्थित मकान पर लगाया गया टेंट। .......
पश्चिमी यूपी के जरायम की दुनिया के एक खौफनाक अध्याय का शनिवार को अंत हो गया। बचपन में गुंडागर्दी और फिर सुपारी लेकर हत्या करने वाले गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऋषिकेश एम्स में भर्ती विनय त्यागी ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। विनय त्यागी पर 59 संगीन अपराध के मामले दर्ज थे। उसकी मौत के साथ ही पश्चिम यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में वर्षों से फैला अपराध का एक बड़ा नेटवर्क खत्म हो गया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के खाईखेड़ी गांव निवासी विनय त्यागी के पिता सेवाराम त्यागी मेरठ स्थित एलएलआरएम (सरदार वल्लभभाई पटेल) मेडिकल कॉलेज में प्रमुख अधीक्षक कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात रहे। इसी वजह से विनय का बचपन मेडिकल कॉलेज परिसर में बीता। लगभग 40 वर्ष पहले पिता ने उसका दाखिला कैंट क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में कराया लेकिन यहीं से उसकी जिंदगी की दिशा बदल गई। इस दौरान ही उसका पहली बार झगड़ा हुआ था। इसके बाद गलत संगत में पड़कर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। फिलहाल विनय त्यागी अपने परिवार के साथ मेरठ में जागृति विहार में रहता था।चार बहनों के इकलौते भाई विनय त्यागी को माता-पिता ने बेहद लाड़-प्यार से पाला था। बड़ा होने के बाद विनय के लिए धमकाना, रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या करना सामान्य सी बात हो गई थी।
विज्ञापन




कुख्यात अपराधियों से रहा संपर्क

विनय त्यागी के संबंध पश्चिम यूपी के कई दुर्दांत अपराधियों से बताए जाते रहे हैं। पुलिस के अनुसार उसका संपर्क सुशील मूंछ, बदन सिंह बद्दो जैसे शातिर अपराधियों से भी रहा। डॉ. प्रमोद त्यागी और सुभाष त्यागी से उसकी अदावत को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। हालांकि इन संबंधों को लेकर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। विनय त्यागी की बहन ने ही ये खुलासा किया था कि 750 करोड़ के लिए ठेकेदार सुभाष त्यागी यहां पर ईडी का छापा लगना था। ईडी से बचने के लिए नगदी और जेवरात ठेकेदार सुभाष त्यागी ने डॉ. प्रमोद त्यागी के घर पर पहुंचा दिए। यह बात विनय को भी मालूम थी। विनय पर हमला कराने का आरोप सुभाष त्यागी पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अकूत संपत्ति लेकिन परिवार से दूरी

अपराध की दुनिया में रहते हुए विनय त्यागी ने अकूत संपत्ति अर्जित की लेकिन उसके कृत्यों से आहत माता-पिता ने उससे दूरी बना ली थी। 86 वर्षीय पिता सेवाराम त्यागी वर्तमान में अपनी एक बेटी के साथ रहते हैं। विनय की मां की दो साल पहले मौत हो गई। बताया जाता है मेरठ के माछरा निवासी विनय त्यागी की पत्नी निशी त्यागी दो बार पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख रहीं। विनय खुद ने भी सहारनपुर की देवबंद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।



डबल मर्डर समेत कई संगीन मामले



वर्ष 2021 में ब्रह्मपुरी निवासी प्रवीण शर्मा समेत दो लोगों की हत्या के मामले में विनय त्यागी नामजद आरोपी था। प्रवीण शर्मा भी शातिर अपराधी था और उसने वर्ष 2013 में ब्रह्मपुरी में तीन युवकों की हत्या कर दी थी। प्रवीण से बदला लेने के लिए विनय को सुपारी दी थी। इसका मुकदमा दर्ज ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर जिले में 1996 में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में दो हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। देहरादून में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी उस पर मुकदमा दर्ज था। हाल ही में चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में वह जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed