मुठभेड़ में तीन दबोचे, लूटी गई लाइसेंसी बंदूक समेत असलहा बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुकंदपुर-लखान मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन माह पहले लखान गांव में रिटायर दीवान के घर डकैती के दौरान लूटी गई लाइसेंसी बंदूक समेत अन्य असलहा बरामद किए। पकड़े गए बदमाशों ने कई नलकूपों से भी सामान चोरी करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने बताया कि गांव लखान में 30 सितंबर को आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने यूपी पुलिस के रिटायर दीवान विजयपाल पुत्र सीताराम के घर में घुसकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने विजयपाल और उसकी पत्नी श्यामो को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी लाइसेंसी बंदूक, लाइसेंस,14 हजार रुपये लूट लिए थे। लूट करने के बाद बदमाश रिटायर दीवान व उसकी पत्नी श्यामो को बंधक बनाकर फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी। पुलिस को मंगलवार शाम सूचना मिली कि लखान और मुकंदपुर के बीच में तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर एसओ सूबे सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। घिरने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सुमित, राजू, रोहित निवासी लखान बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से रिटायर दीवान की लूटी गई लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा, तीन कारतूस, चाकू बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ही रिटायर दीवान विजयपाल के यहां डकैती डाली थी। उसके अलावा बुड़ीना कलां में करीब दो हफ्ते पहले एक ही रात में आठ ट्यूबवेलों से मोटर और बिजली तार चोरी किए थे। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
पढ़ें : मुठभेड़ : 20 हजार के इनामी को जांबाज अफसर ने मारी गोली
डकैती को चोरी में दर्ज किया था
पुलिस ने विभाग के रिटायर दीवान के यहां पड़ी डकैती में भी धाराओं का खेल कर अपराध का अल्पीकरण किया। पुलिस ने लखान गांव में रिटायर दीवान विजयपाल के घर पड़ी डकैती की वारदात को अगले रोज चोरी में दर्ज किया था। लखान गांव के बदमाशों से कब्जे से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक मिलने पर पुलिस ने चोरी को डकैती में तरमीम कर डकैती की वारदात का खुलासा कर अपनी पीठ अपने आप ही थपथपाने का काम किया। तितावी एसओ सूबे सिंह का कहना है कि तीन माह पहले दीवान विजयपाल सिंह के घर डकैती पड़ी थी, मगर तत्कालीन इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने डकैती की घटना को चोरी में दर्ज कर लिया था। उन्होंने जांच के दौरान घटना को डकैती पाया तो चोरी के मुकदमे को डकैती की धारा में तरमीम कर लिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/