{"_id":"5e1782ab8ebc3e8805379c74","slug":"the-emergency-brakeed-in-shatabdi-express-train-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस में लगाना पड़ा इमरजेंसी ब्रेक, यात्रियों में मचा हड़कंप, ये रही बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस में लगाना पड़ा इमरजेंसी ब्रेक, यात्रियों में मचा हड़कंप, ये रही बड़ी वजह
Fri, 10 Jan 2020 01:40 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से मेरठ की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस से खतौली तहसील के पास एक पशु टकरा गया। दुर्घटना में पशु की मौत हो गई। अचानक तेज झटका और इमरजेंसी ब्रेक लगाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को खतौली रेलवे स्टेशन पर रोक कर इंजन की जांच की गई। इससे ट्रेन करीब आधे घंटे बाद आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून से मेरठ की ओर जा रही थी। खतौली रेलवे स्टेशन से थोड़ा पहले ट्रेन के सामने अचानक एक पशु आ गया। ट्रेन की टक्कर से पशु की मौत हो गई। दुर्घटना के समय ट्रेन तेज रफ्तार में थी। अचानक तेज झटके से यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को खतौली स्टेशन पर रोका।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पशु से टकराने के कारण इंजन में कोई खराबी आ गई थी। इसे ठीक करने में लगभग आधा घंटा लगा। सब कुछ ठीक होने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। स्टेशन मास्टर कमलेश कुमार का कहना है कि इंजन की जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। करीब आधा घंटा ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात जहां पर शताब्दी एक्सप्रेस से पशु टकराया, उसी स्थान पर करीब दो साल पूर्व उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटना के दौरान पलट गई थी। उस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/