फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The embankment work will remain incomplete in June, there is danger of flood

जून में रह जाएगा तटबंध का कार्य अधूरा, बाढ़ का खतरा है पूरा

Sat, 14 Jun 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The embankment work will remain incomplete in June, there is danger of flood
फतेहपुर प्रेम गांव के समीप सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया 73 करोड़ की परियोजना से गंगा का तटबंध
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित बचाने के लिए सरकार ने 2024 में सिंचाई विभाग को तटबंध बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 73 करोड़ की परियोजना से तटबंध का निर्माण शुरू कराया गया। 25 जून 2025 तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए, परंतु निर्धारित तिथि पर यह कार्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। इससे आने वाले दिनों में खादर क्षेत्र में बाढ़ के खतरे का अंदेशा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र को बाढ़ से राहत देने के लिए सरकार ने 73 करोड़ रुपये से तटबंध का निर्माण शुरू कराया है। लेकिन अभी भी तटबंध का कार्य अधूरा होने के चलते आने वाले बरसाती दिनों में यहां बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है। क्योंकि कई स्थानों पर निर्माणाधीन तटबंध की स्थिति अभी भी नाजुक है। सिंचाई विभाग तटबंध पर 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा कर रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी तक केवल 70 प्रतिशत कार्य ही पूरा किया गया है। तटबंध पर अभी पत्थर लगाने का कार्य अधूरा है। इस कारण बरसात होने पर तटबंध पर लगाई गई रेतीली मिट्टी नीचे की ओर बह जाएगी और इससे तटबंध टूटने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

गंगा में स्टड लगाने का कार्य भी अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जबकि सिंचाई विभाग द्वारा 25 जून तक कार्य पूरा करने की बात कही गई थी, जिसमें मात्र अभी 10 दिन का समय बचा है, इस समय में तटबंध का कार्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा कछुआ गति से तटबंध बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस कारण खादर क्षेत्र के किसानों को बाढ़ का खतरा सता रहा है। उनका कहना है कि अगर समय रहते तटबंध का कार्य पूरा नहीं किया गया तो सरकार के 73 करोड़ रुपये एक झटके में गंगा की बाढ़ में बह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व में भी बह गया था तटबंध
वर्ष 2022 में फतेहपुर प्रेम गंगा घाट पर शिव मंदिर के समीप 49 करोड़ की परियोजना से बना तटबंध बाढ़ में बह गया था। इससे यहां निर्माणाधीन तटबंध की पोल खुल गई थी। वहीं इस समय भी तटबंध पर मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में भुगतना पड़ सकता है।


लगभग पूरा हो चुका है कार्य
खादर क्षेत्र में गंगा के तटबंध का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सिंचाई विभाग की निगरानी में सभी कार्य चल रहे हैं। इससे खादर क्षेत्र में बसे लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी। -प्रमोद कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed