फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dumper collided with the high tension line, the driver died

हाईटेंशन लाइन से टकराया डंफर, चालक की मौत

Thu, 28 Oct 2021 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
The dumper collided with the high tension line, the driver died
हाईटेंशन लाइन से टकराया डंफर, चालक की मौत
विज्ञापन

मेरठ। हाईटेंशन लाइन का तार डंफर से टकराने पर चालक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और मुआवजे की मांग की। पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

किला परीक्षितगढ़ रोड पर एक कालोनी में इन दिनों मिट्टी भराई का काम चल रहा है। भावनपुर निवासी सैफ डंफर चालक है, जो बुधवार को मिट्टी डालने का काम कर रहा था। बुधवार को जैसे ही उसने ट्राली को खाली करने के लिए डंफर का पिछला हिस्सा उठाया, अचानक वह ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। डंफर के टायर तेज धमाके के साथ फटे और सैफ भी करंट से झुलस गया। किसी तरह लोग सैफ को डंफर से अलग कर पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सैफ के परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। हंगामे के बाद परिजन शव लेकर लौट गए। जिस कालोनी में हादसा हुआ, वह अवैध बताई जा रही है। चर्चा है कि एमडीए द्वारा कालोनी पर कार्रवाई की गई थी, काम फिर भी जारी है। सत्ता पक्ष के एक बड़े नेता का हस्तक्षेप होने के बाद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed