{"_id":"63b98408e2cc704e40336ad2","slug":"the-dogs-have-attacked-on-nephew-of-rld-leader-sunil-rohta-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कुत्तों ने रालोद नेता के भतीजे पर बोला हमला, सुनील रोहटा ने प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कुत्तों ने रालोद नेता के भतीजे पर बोला हमला, सुनील रोहटा ने प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार
Sat, 07 Jan 2023 08:09 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:09 PM IST
सार
Meerut News : अवारा कुत्तों ने रालोद नेता के भतीजे पर हमला कर दिया। वहीं रालोद नेता सुनील रोहटा ने इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा के भतीजे पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले में रोहित साहू घायल हो गया है। कुत्तों के हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
रालोद नेता सुनील रोहटा के भतीजे व माउंट लिट्रा जी स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार का बेटा रोहित साहू शनिवार को अपने आवास गायत्री ग्रीन कॉलोनी से किसी काम से बाहर जा रहा था। जैसे ही वह बाहर निकला, अचानक आवारा कुत्तों ने रोहित पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने रोहित को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने रोहित को बचाया। रोहित साहू मेरठ के उभरते हुए कलाकार है, जिनकी हरियाणी व पंजाबी भाषाओं में किसान एंथम, टेम्परेरी लव जैसी दर्जनों एल्बम रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: छापामारी: 84 घंटे चली आयकर की कार्रवाई, BSP सांसद की मीट फैक्टरी से मिले अहम दस्तावेज, अब पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
सुनील रोहटा ने वर्तमान सरकार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आवारा कुत्तों के कहर से आम जनमानस पीड़ित है। जिसके लिए प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह भी पढ़ें: अनोखा प्यार: पक्षियों ने बदल दी RLD नेता की जिंदगी, बेटे की मौत से टूटा था गमों का पहाड़, तस्वीरें भी खास