फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dispute ended and lawyers vacated their chambers after assurances.

Meerut News: विवाद खत्म, आश्वासन के बाद वकीलों ने खाली किए चैंबर

Sun, 04 Jan 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The dispute ended and lawyers vacated their chambers after assurances.
मेरठ..कंवलजीत..कचहरी में सरकारी जगह पर कब्जा कर खुद को जाल में कैद कर आज भी हंगामा करते रहे वकी
मेरठ। कचहरी परिसर में प्याऊ कोर्ट के सामने अवैध रूप से बनाए गए चैंबर को लेकर तीन दिनों से चला आ रहा विवाद शनिवार शाम खत्म हो गया। जिला जज के नियमानुसार चैंबर दिलाने के आश्वासन के बाद संबंधित अधिवक्ताओं ने स्वयं ही अस्थायी रूप से बनाए गए चैंबर को खाली कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया है कि मेरठ कचहरी स्थित प्याऊ कोर्ट में लगभग दस वर्ष पूर्व तक न्यायालय संचालित होते थे। भवन की हालत जर्जर होने के कारण कोर्ट को बंद कर दिया गया था और उक्त स्थान काफी समय से खाली पड़ा हुआ था। हाल ही में वहां न्याय विभाग का कंप्यूटर सेक्शन स्थापित किए जाने की योजना पर भी विचार चल रहा था। शीतकालीन अवकाश के बाद एक जनवरी को कचहरी खुलने पर यह सामने आया कि कुछ अधिवक्ताओं ने प्याऊ कोर्ट के गेट के बाहर खाली जमीन पर लोहे के जाल का गेट लगाकर अस्थायी चैंबर बना लिए हैं। इनमें ठाकुर उमेश चौहान, संजीव कुमार शुक्ला, सुनील शर्मा, चंद्रभान, चौधरी सैफ, सुशीला लोधी, फरहीन खान और सानिया खान शामिल थे। मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन

विवाद को लेकर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा तथा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव त्यागी और महामंत्री अमित राणा ने जिला जज से मुलाकात की। बार पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी जिला जज से भेंट की। इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम तक जिला जज और संबंधित अधिवक्ताओं के बीच बातचीत चलती रही। जिला जज द्वारा नियमानुसार चैंबर उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिए जाने के बाद अधिवक्ताओं ने शाम करीब छह बजे अस्थायी रूप से बनाए गए चैंबर हटा दिए, जिसके साथ ही विवाद का पटाक्षेप हो गया।

मेरठ..कंवलजीत..कचहरी में सरकारी जगह पर कब्जा कर खुद को जाल में कैद कर आज भी हंगामा करते रहे वकी

मेरठ..कंवलजीत..कचहरी में सरकारी जगह पर कब्जा कर खुद को जाल में कैद कर आज भी हंगामा करते रहे वकी

मेरठ..कंवलजीत..कचहरी में सरकारी जगह पर कब्जा कर खुद को जाल में कैद कर आज भी हंगामा करते रहे वकी

मेरठ..कंवलजीत..कचहरी में सरकारी जगह पर कब्जा कर खुद को जाल में कैद कर आज भी हंगामा करते रहे वकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article