फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The disciples honored their teachers by applying the *tilak*.

Meerut News: शिष्यों ने तिलक लगाकर किया गुरुजनों का सम्मान

Wed, 29 Jul 2026 05:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
The disciples honored their teachers by applying the *tilak*.
मेरठ। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का तिलक कर पुष्प अर्पित किए। शिक्षकों ने अपने शिष्यों को सफलता का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता और मुख्य वक्ता यशपाल सिंह ने महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
मुख्य वक्ता यशपाल सिंह ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने गुरु द्रोणाचार्य-अर्जुन, एकलव्य और महर्षि वशिष्ठ-भगवान राम के प्रसंगों के माध्यम से गुरु के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने गुरु स्तुति, देशभक्ति गीत और गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, प्रबंधन समिति के सदस्य और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed