{"_id":"69b6baed7eaeb6c1630b5976","slug":"the-devotees-were-moved-after-listening-to-the-emotional-description-of-sudamas-character-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111651-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर
विज्ञापन
रोहटा। गांव डालमपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक ने सुदामा चरित्र का भावपू
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव डालमपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक पंडित प्रदीप पाठक शास्त्री ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए भक्ति, सच्ची मित्रता और सादगी का संदेश दिया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति रस में डूबे रहे।
कथा के माध्यम से बताया गया कि सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता हमें सच्चे प्रेम, समर्पण और विश्वास की सीख देती है। इस धार्मिक आयोजन का आयोजन रिपिन कुमार पूनिया द्वारा कराया जा रहा है। रविवार को कथा के मुख्य यजमान दीपा बालियान रहीं। कार्यक्रम में सहसंयोजक के रूप में मास्टर पंडित ओमप्रकाश शर्मा, देवेंद्र, सुनील, राजवीर, पवन फौजी, सुभाष प्रधान, मुख्यमंत्री पुनिया, प्रमोद, मास्टर कृष्णपाल, गोला, शीशपाल, सतीश, प्रवीण, सोहनपाल, अजमेंद्र और डॉ. मनोज भारद्वाज सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।