फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The devotees remembered the sufferings of Lord Jesus by praying.

Meerut News: प्रार्थना कर श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के कष्टों का स्मरण किया

Fri, 03 Apr 2026 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
The devotees remembered the sufferings of Lord Jesus by praying.
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया
- गुड फ्राइडे पर नफरत छोड़कर प्रेम अपनाने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु के बलिदान और उनके बताए प्रेम, दया, करुणा और क्षमा के संदेशों को याद किया गया। ईसाई समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से प्रार्थना कर उन्हें नमन किया।

गुड फ्राइडे को ईसाई समुदाय द्वारा दुख और तपस्या के दिन के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धालुओं ने व्रत, उपवास और संयम रखकर प्रभु यीशु के बलिदान को स्मरण किया। फादर मार्टिन रावत ने बताया कि यह दिन मानवता के उद्धार और पापों से मुक्ति के लिए प्रभु यीशु द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। प्रार्थना सभा के दौरान प्रभु यीशु के अंतिम सात वचनों का वाचन किया गया।
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने कहा कि यीशु मसीह ने अपने जीवन से प्रेम, त्याग, दयालुता और क्षमा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने लोगों से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। चर्च परिसर में प्रभु यीशु के दुखों को दर्शाते चौदह मुकामों (स्टेशंस ऑफ द क्रॉस) पर विशेष प्रार्थना कराई गई। श्रद्धालुओं ने हर मुकाम पर रुककर यीशु के कष्टों को याद किया और आत्ममंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर वलेरियन पिंटो ने कहा कि प्रभु यीशु ने अपने विरोधियों के लिए भी क्षमा की प्रार्थना की, जो मानवता के लिए सबसे बड़ा उदाहरण है। विशेष प्रार्थना में बीमार, दुखी, गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए भी दुआएं मांगी गईं। पवित्र क्रूस की उपासना की गई और श्रद्धालुओं को परम प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान चर्च में फादर पीटर प्रकाश, फादर विजय, फादर रोपित, फादर मंगल, प्रोफेसर क्रिस्टीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed