{"_id":"68362243ed5e5302d50b549e","slug":"the-desire-to-get-more-also-leads-to-sin-muni-vasunandi-meerut-news-c-14-1-mrt1002-872984-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक पाने की लालसा भी कराती है पाप : मुनि वसुनंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक पाने की लालसा भी कराती है पाप : मुनि वसुनंदी
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कमला नगर जैन मंदिर में जयंती भवन के लिए जैनमुनि आचार्या वसुनंनदी महाराज का हुआ म
मेरठ। जैन मुनि वसुनंदी महाराज मंगलवार को कमला नगर मंदिर से विहार कर महावीर जयंती भवन शारदा रोड पर पहुंचे। इसके बाद प्रवचन में मुनि ने कहा कि मनुष्य अपनी सोच से पुण्य और पाप करता है। अच्छी सोच उसे पुण्य देकर मोक्ष तक ले जाती है, वहीं गलत सोच और अधिक पाने की लालसा पाप कराती है। यदि उसकी भावना खराब हो तो वह पापों का संचय कर लेता है। आचार्य श्री ने सभी पापों की मूल जड़ लोभ को बताया।
उन्होंने कहा कि लोभ के कारण मनुष्य माया के अधीन हो जाता है। वहीं, अहंकार से ग्रस्त व्यक्ति को बहुत अधिक क्रोध आता है। अधिक से अधिक पाने की इच्छा के कारण लोभ ग्रस्त होकर वह पाप करता है। उन्होंने कहा कि हमें जो प्राप्त है, उसी में संतुष्ट रहना चाहिए। अधिक लोभ ठीक नहीं है।
शाम को मुनि महावीर जयंती भवन से विहार कर शारदा रोड किशनपुरी, दिल्ली रोड, देवपुरी होते हुए आनंदपुरी जैन मंदिर पहुंचे। रात्रि में सदर जैन मंदिर में प्रवास किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 28 मई को महाराज की आहारचर्या थापरनगर सदर में होगी। वहां से मुनि असौड़ा हाउस पहुंचकर प्रवास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सुरेश जैन ऋतुराज, सुनील जैन प्रवक्ता, अनिल जैन, प्रमोद जैन, अंकुर जैन आदि रहे।