फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Deobandi ulama says that it is hypocritical to namaz in the temple and Hanuman Chalisa in the mosque

मंदिर में नमाज अदा करना और मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ना ढोंग : देवबंदी उलमा

Wed, 04 Nov 2020 06:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Nov 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
The Deobandi ulama says that it is hypocritical to namaz in the temple and Hanuman Chalisa in the mosque
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़ने के बाद बागपत में मस्जिद और ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने को उलमा ने ढोंग और दिखावा करार दिया है। उलमा ने कहा इससे एकता को बढ़ावा मिलने के बजाए नफरत का माहौल बन रहा है।

विज्ञापन


जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि ये सब एक ढोंग और दिखावा है, क्योंकि इस तरह के काम से कभी एकता को बढ़ावा नहीं मिल सकता है, बल्कि इससे नफरत का माहौल बन रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि हिंदुस्तान एकता और भाईचारे का मुल्क है, यहां मोहब्बत और एकजुटता की शिक्षा दी जाती है। इस मुल्क के लोगों को दिखावा और ढोंग बिल्कुल पसंद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता ने मस्जिद में पढ़ी हनुमान चालीसा, मौलाना ने कहा - इसमें कुछ भी गलत नहींं

उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए वे अपनी इबादतगाह में इबादत करें और हम अपनी इबादतगाह में इबादत करें। उन्होंने दोनों वर्ग के लोगों से आह्वान किया कि आपस में मिल जुल कर रहें और इस प्रकार के दिखावों से दूर रहें। 

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा जिस तरह की नमाज अदा करने और हनुमान चालीसा पढ़ने के मामले सामने आए हैं, यह हो सकता है कि किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो, इसलिए पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वे दोनों मामलों में गंभीरता से जांच करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed