{"_id":"63657d5e99798919225b55da","slug":"the-death-of-the-dog-shocked-the-student-jumped-from-the-tank-and-died-meerut-news-mrt6122396100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कुत्ते की मौत से छात्रा को लगा सदमा, टंकी से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कुत्ते की मौत से छात्रा को लगा सदमा, टंकी से कूदकर दी जान
Sat, 05 Nov 2022 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:30 AM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा में कुत्ते की मौत से सदमे में आई नीट क्वालिफाइड छात्रा ने पाटी की टंकी से कूदकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मृतक कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में कुत्ते की मौत से सदमे में आई नीट क्वालिफाइड छात्रा गौरी (24) ने शुक्रवार सुबह पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) से कूदकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार करते हुए कक्केपुर गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि गेल के गाजियाबाद कार्यालय में तैनात संजय त्यागी परिवार संग डिफेंस एन्क्लेव में रहते हैं। संजय का बेटा सार्थक बंगलूरू में आईटी कंपनी में इंजीनियर है। बेटी गौरी ने इसी साल नीट क्वालिफाई किया था। उसे जानवरों से बहुत प्यार था। बृहस्पतिवार शाम को वह पालतू कुत्ते के साथ घूमने निकली तो सड़क पर एक घायल कुत्ता देख उसे घर ले आई। घायल कुत्ते की मौत पर गौरी दुखी हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: दगाबाज दोस्त ने दागी सीने में गोली, हिस्ट्रीशीटर की हत्या से हर कोई हैरान, सामने आई ये बड़ी बात
विज्ञापन
रात में वह रोई तो दादी सरोज देवी ने उसे समझाया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गौरी घर से निकली और पार्क में बने ओवरहेड टैंक से कूद गई। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे तो खून से लथपथ गौरी जमीन पर तड़प रही थी।
परिजन उसे अस्पताल ले गए। शहर में ही उसे दो अस्पतालों में ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शाम को पैतृक गांव कक्केपुर में गौरी का अंतिम संस्कार किया गया। बेटी की मौत से मां बबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।