फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The death of her husband from the accident, police bribe the widow leave scooty

हादसे में पति की मौत, थाने से स्कूटी छोड़ने के लिए पुलिस ने विधवा से ले ली रिश्वत

Thu, 20 Jul 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 20 Jul 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
The death of her husband from the accident, police bribe the widow leave scooty
विधवा से पुलिस ली रिश्वत

जिंदा हो या मुर्दा, पुलिस पैसा वसूलने से बाज नहीं आती। पति की सड़क हादसे में मौत के बाद उसकी विधवा थाने में खड़ी स्कूटी छुड़ाने पहुंची तो आरोप है कि पुलिस ने सुविधा शुल्क मांग लिया। महिला ने पैसा देने से मना किया तो हेड मोहर्रिर ने ऊपर तक हिस्सा जाने की बात कह दी। 500 रुपये लेने के बाद ही स्कूटी दी गई। इंस्पेक्टर तक मामला पहुंचा तो उन्होंने हेड मोहर्रिर को जमकर फटकार लगाई। 

विज्ञापन


मामला सिविल लाइन थाने का है। शास्त्रीनगर सेक्टर-11 निवासी एलआईसी एजेंट प्रवीण गोयल की 22 जून को हापुड़ रोड स्थित गुलमर्ग सिनेमा के पास हादसे में मौत हो गई थी। प्रवीण की स्कूटी सिविल लाइन थाने में खड़ी थी। कोर्ट का आदेश लेकर प्रवीण की पत्नी शालिनी थाने पहुंची और स्कूटी छोड़ने की बात कही। आरोप है कि थाने के हेड मोहर्रिर यादराम ने इंस्पेक्टर के थाने में आने के बाद ही स्कूटी छोड़ने को कहा। महिला करीब तीन घंटे तक थाने में ही बैठी रही। बाद में हेड मोहर्रिर ने विधवा से 500 रुपये सुविधा शुल्क मांग लिया।

विज्ञापन

एसएसपी बोलीं, जांच के बाद होगी कार्रवाई

The death of her husband from the accident, police bribe the widow leave scooty
एसएसपी मंजिल सैनी

महिला का आरोप है कि हेड मोहर्रिर ने उससे कहा कि आधा पैसा तो पुलिस को भी जाता है। इस मामले की शिकायत इंस्पेक्टर से की गई तो उन्होंने तुरंत हेड मोहर्रिर को बुलाया। पूछने पर हेड मोहर्रिर बोला कि उक्त 500 रुपये में थाने का सामान आया था। इंस्पेक्टर ने उसे तुरंत महिला को बुलाकर पैसा वापस करने को कहा। हेड मोहर्रिर ने महिला को फोन कर पैसा वापस ले जाने की बात कही। वहीं, हेड मोहर्रिर से उनका पक्ष पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि अगर महिला से सुविधा शुल्क लिया गया है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed