फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dead body of a woman was found on the ground in Devalok Colony; There is suspicion of murder.

Meerut News: देवलोक कॉलोनी में चारपाई पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 14 Oct 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a woman was found on the ground in Devalok Colony; There is suspicion of murder.
- बागपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------------
- पति के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी में सोमवार देर रात महिला ज्योति का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। महिला के भाई अजय ने पति दीपक पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पति दीपक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

बागपत के बिनोही गांव निवासी अजय ने बताया कि उसकी बहन ज्योति की शादी 2020 में देवलोक कॉलोनी निवासी दीपक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज के लिए ज्योति का उत्पीड़न कर रहे थे। सोमवार देर रात ज्योति का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। आरोप है कि इसी के चलते पति अजय ने उसकी हत्या कर दी है। टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हिरासत में लिए गए पति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed